1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'गोगी' को मिली जान से मारने की धमकी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'गोगी' को मिली जान से मारने की धमकी

 Published : Oct 30, 2020 10:58 am IST,  Updated : Oct 30, 2020 10:58 am IST

समय ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर वारदात का सीसीटीवी फुटेज का फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actor Samay Shah- India TV Hindi
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'गोगी' को मिली जान से मारने की धमकी Image Source : INSTAGRAM

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर समय शाह पर उनके अपार्टमेंट में कुछ गुंडों ने हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर घटना का सीसीटीवी फुटेज का फोटो शेयर किया है और हादसे के बारे में पूरी जानकारी दी है। बता दें कि समय सीरियल में गोगी का किरदार निभाते हैं। 

ये घटना 27 अक्टूबर को बोरीवली में हुई। समय ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर वारदात का सीसीटीवी फुटेज का फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। समय ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actor Samay Shah
Image Source : INSTAGRAM समय शाह ने शेयर किया इंस्टाग्राम स्टेटस

PROMO: लॉकडाउन में चिड़चिड़े हुए तारक मेहता, जानिए बॉस का गुस्सा किसपर निकाला

समय का कहना है कि वो उन लोगों को नहीं जानते हैं। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी है और बिना वजह बदतमीजी कर रहे थे। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन