1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. PROMO: लॉकडाउन में चिड़चिड़े हुए तारक मेहता, जानिए बॉस का गुस्सा किसपर निकाला

PROMO: लॉकडाउन में चिड़चिड़े हुए तारक मेहता, जानिए बॉस का गुस्सा किसपर निकाला

 Published : Oct 16, 2020 04:52 pm IST,  Updated : Oct 16, 2020 05:00 pm IST
TARAK MEHTA KA OOLTAH CHASHMA- India TV Hindi
तारक मेहता का उल्टा चश्मा Image Source : INSTAGRAM

PROMO: लॉकडाउन में चिड़चिड़े हुए तारक मेहता, अंजलि पर निकाल रहे हैं अपना गुस्सा

मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 12 सालों से लोगों का पसंदीदा शो बना है, इसकी वजह है कि इस शो में आम लोगों को उनकी झलक दिखती है, हर रोजमर्रा की और ट्रेंडिंग टॉपिक को शो में जगह मिलती है जिससे लोग इस शो से रिलेट कर पाते हैं। इन दिनों शो में लॉकडाउन का समय दिखाया जा रहा है। दिखाया जा रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा है और इसका असर गोकुलधाम सोसायटी के लोगों पर दिख रहा है, सभी घर पर रहने को मजबूर हैं और सभी परेशान हो रहे हैं।

जेठालाल हों या तारक मेहता, आत्माराम भिड़े हों रोशन सिंह सोढ़ी और कोमल हाथी, सभी इस लॉकडाउन से परेशान हैं। 

अंजलि जहां जेठालाल से परेशान है, वहीं कोमल गोली से। देखिए शो का नया प्रोमो-

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्ट्रेस प्रिया आहूजा हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता अपने बॉस से परेशान हैं, वर्क फ्रॉम होम की वजह से उनका काम बढ़ गया है और बॉस उन्हें और काम बता रहे हैं। तारक परेशान हैं तो अंजलि उनका मूड ठीक करने के लिए कैंडल लाइट डिनर का प्लान बनाती है मगर तारक को वो भी पसंद नहीं आता है और अंजलि पर गुस्सा निकालते हैं।

वहीं कोमल भी परेशान हैं, उनका बेटा गोली पढ़ाई की जगह गेम खेल रहा है। चंपकलाल इन लोगों को परेशानी से कैसे बाहर निकालेगा, देखना दिलचस्प होगा।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सब टीवी पर रात साढ़े 8 बजे प्रसारित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन