1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नेहा मेहता की जगह ये एक्ट्रेस अंजलि भाभी के किरदार में आएंगी नजर

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नेहा मेहता की जगह ये एक्ट्रेस अंजलि भाभी के किरदार में आएंगी नजर

 Published : Aug 23, 2020 03:50 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 03:59 pm IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में अंजलि तारक मेहता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नेहा मेहता ने शो को अलविदा कह दिया है। उनकी जगह ये टीवी एक्ट्रेस नजर आएंगी।

neha mehta- India TV Hindi
नेहा मेहता Image Source : INSTAGRAM/NEHAMEHTAOFFICIAL

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल 12 सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो के हर किरदार ने दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई हुई है। दिशा वकानी के बाद अब गुरुचरण सिंह सोढ़ी और नेहा मेहता ने भी इस शो को अलविदा कह दिया है। रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार में बलविंदर सिंह सुरी नजर आएंगे। मेकर्स को अंजलि भाभी का किरदार निभाने  के लिए एक्ट्रेस मिल गई है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स को उनकी नई अंजलि भाभी मिल गई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस सुनयना फौजदार ने नेहा मेहता को रिप्लेस किया है। सुनयना फौजदार अंजलि तारक मेहता का किरदार निभाती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनयना ने आज से ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग शुरू कर दी है।

नेहा शो के साथ बीते 12 सालों से जुड़ी हुई हैं। नेहा के शो छोड़ने के बाद उनके फैन्स जरुर दुखी होने वाले हैं। बलविंदर सिंह सुरी ने भी रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार की शूटिंग शुरू कर दी है।

सुनयना फौजदार की बात करें तो वह 'एक रिश्ते साझेदारी का', 'बेलन वाली बहू', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', लागी तुझसे लगन और 'संतान' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन