1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Talaash Ek Sitaare Ki: सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने वाली नम्रता शिरोडकर आज कहां हैं गुम?

Talaash Ek Sitaare Ki: सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने वाली नम्रता शिरोडकर आज कहां हैं गुम?

 Published : Apr 17, 2021 02:34 pm IST,  Updated : Apr 17, 2021 03:05 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्मों में अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुकीं नम्रता आज कहीं गुम सी हो गई हैं।

Namrata Shirodkar- India TV Hindi
सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने वाली नम्रता शिरोडकर आज कहां हैं गुम? Image Source : INSTAGRAM/NAMRATA SHIRODKAR

बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्मों में अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुकीं नम्रता आज कहीं गुम सी हो गई हैं। इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘तलाश एक सितारे’ की में हमारी तलाश हैं यह खूबसूरत अभिनेत्री। 

नम्रता के बारे में जानने की कोशिश करेंगे कि अपने करियर में शानदार फिल्में करने के बावजूद उन्होंने एक्टिंग से कन्नी क्यों काट ली?

नम्रता साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी हैं। एक फिल्म के सिलसिले में नम्रता की मुलाकात महेश बाबू से हुई, इस मुलाकात में दोनों ने एक दूसरे को अपना दिल दे दिया। बाद में नम्रता ने शादी कर ली और दोबारा फिल्मों में नजर नहीं आईं।

नम्रता ने अपने करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किए।  मसलन - उन्होंने साल 1993 में में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। नम्रता ने अपने करियर की पहली फिल्म में सलमान खान के अपोजिट काम किया इस फिल्म का नाम था ‘जब प्यार किसी से होता है’।  फिल्म में नम्रता के साथ अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना भी नजर आई थीं। 

महेश बाबू से शादी करने के बाद नम्रता ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं।

नम्रता शिरोडकर की बहन शिल्पा शिरोडकर भी एक सफल अभिनेत्री रही हैं। तलाश एक सितारे की में हमने नम्रता ठिकाना जानने के लिए शिप्ला से मुलाकात करने की कोशिश की। 

इंडिया टीवी की टीम ने मुंबई के खार इलाके में नम्रता शिरोडकर की बहन शिल्पा शिरोडकर से मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन कोरोना वायरस के फैले संक्रमण की वजह से शायद अभिनेत्री की बहन ने टीम से मिलने से मना कर दिया।

महेश बाबू से शादी करने के बाद नम्रता एक फैमिली वूमन हो गई हैं और हैदराबाद में अपने पति और बच्चों के साथ खुशी से जिंदगी बिता रही हैं। 

हाल के दिनों में नम्रता शिरोडकर का नाम सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग के कंनेक्शन के सिलसिले में उछला था। हालांकि नम्रता को लेकर पुलिस ने किसी तरह की कार्वराई नहीं की और ना ही किसी तरह की जांच टीम उनसे मिलने के लिए पहुंची। 

इंडिया टीवी की टीम जब हैदराबाद में नम्रता शिरोडकर के घर मिलने के लिए पहुंची तो टीम को निराशा हाथ लगी। हमारी मुलाकात अभिनेत्री से नहीं हो पाई। जब हमने आखिरी बार कॉल के ज़रिए नम्रता से कांटेक्ट करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन पर भी जवाब नहीं दिया।

एक जिम्मेदार चैनल होने के नाते हम नम्रता की निजता का सम्मान करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इस एपिसोड को देखने के बाद वह एक बार फिर हमें इंटरव्यू जरूर देंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन