1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. The Kapil Sharma Show: भारती सिंह ने शो को लेकर दी गुड न्यूज, साथ में दिखे कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा

The Kapil Sharma Show: भारती सिंह ने शो को लेकर दी गुड न्यूज, साथ में दिखे कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा

 Published : Jun 16, 2021 06:36 pm IST,  Updated : Jun 16, 2021 06:36 pm IST

  मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा  की तरफ से होस्ट किया जाने वाला कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पिछले साल 31 जनवरी को ऑफ-एयर हो गया था, अब फैंस वापस से इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।  

Bharti Singh- India TV Hindi
The Kapil Sharma Show: भारती सिंह ने शो को लेकर दी गुड न्यूज, साथ में दिखे कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा Image Source : INSTAGRAM/BHARTI SINGH

द कपिल शर्मा शो जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए टीवी पर वापसी करने वाला है। इसे लेकर भारती सिंह ने अपनी इंस्टा ग्राम स्टोरी के जरिए हिंट दिया है। भारती की तरफ से इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई तस्वीरों पर गौर तो कॉमेडन ने अपनी कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा अंग्रेजी में लिखा, 'वी बैक, गुड न्यूज़'।

इसके पहले कृष्णा अभिषेक की ने भी एक क्लिप शेयर कर शो की वापसी का हिंट दिया था। कृष्णा अभिषेक ने शो के पहले एपिसोड की क्लिप साझा की है, जिसमें रणवीर सिंह, सारा अली खान और रोहित शेट्टी 'सिंबा' का प्रमोशन करने आए थे। कृष्णा कपिल से जोक मारते हुए कहते हैं- 'मुझे गफूर ने कहा था कि अगर मुंबई में टिकना है तो शेट्टी लोगों से बना के रखने का।' ये सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़ते हैं। 

पिछले महीने कृष्णा ने एक और वीडियो शेयर कर बताया था कि वो द कपिल शर्मा शो को कितना मिस कर रहे हैं। इस थ्रोबैक वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'शो के दौरान पागलपंती को सभी मिस कर रहे हैं। सभी का मनोरंजन करने और वापसी के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।'

द कपिल शर्मा शो का आखिरी एपिसोड 31 जनवरी को ऑनएयर हुआ था। ये वही समय था, जब कपिल शर्मा फिर से पिता बने थे। अपने परिवार को समय देने और कोरोना वायरस महामारी की वजह से कपिल ने थोड़े समय के लिए ब्रेक लिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन