1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. The Kapil Sharma Show में मामा गोविंदा के पहुंचते ही नदारद हुए भांजे कृष्णा अभिषेक!

The Kapil Sharma Show में मामा गोविंदा के पहुंचते ही नदारद हुए भांजे कृष्णा अभिषेक!

 Published : Oct 14, 2019 09:45 pm IST,  Updated : Oct 14, 2019 09:46 pm IST

कृष्णा शुरुआत से ही अपने कॉमेडी एक्ट में मामा गोविंदा का एक्ट करते आए हैं।

The Kapil Sharma Show- India TV Hindi
The Kapil Sharma Show Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पत्नी सुनीता और बेटी टीना आहूजा के साथ शिरकत की। गोविंदा ने बेटी टीना के म्यूजिक वीडियो 'मिलो ना तुम' को प्रमोट किया। टीना ने इस वीडियो में 'इसमें तेरा घाटा' फेम गजेंद्र वर्मा के साथ काम किया है। 

गोविंदा ने बेटी के वीडियो को प्रमोट करने के साथ-साथ ही ढेर सारी मस्ती की। कपिल ने उनसे कई मज़ाकिया सवाल भी पूछे, लेकिन कृष्णा अभिषेक के शो का हिस्सा नहीं बनने पर एक बार फिर दोनों के बीच मतभेद की चर्चा हो रही है।

बता दें कि गोविंदा, कृष्णा अभिषेक के मामा हैं। कुछ दिनों पहले दोनों के झगड़े की खबर भी सामने आई थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि झगड़े की वजह से ही इस एपिसोड की शुरुआत में कृष्णा सपना के किरदार में नज़र आए, लेकिन जब गोविंदा पहुंचे तो वो नदारद हो गए।

कृष्णा शुरुआत से ही अपने कॉमेडी एक्ट में मामा गोविंदा का एक्ट करते आए हैं। उनके इस अंदाज को फैंस पसंद भी करते हैं। 

Also Read:

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन