1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 में होने वाली है एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा की एंट्री!

Bigg Boss 13 में होने वाली है एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा की एंट्री!

 Published : Oct 13, 2019 03:51 pm IST,  Updated : Oct 13, 2019 03:51 pm IST

प्रियंका शर्मा 'बिग बॉस' के घर में रह चुके हैं। वो 11वें सीजन में नज़र आए थे।

Priyank Sharma- India TV Hindi
Priyank Sharma

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में शनिवार को वीकेंड का वार में पहला एविक्शन हो चुका है। एक्ट्रेस दलजीत कौर घर से बेघर होने वाली पहली कंटेस्टेंट हैं, जबकि रश्मि देसाई और कोएना मित्रा पर अभी भी एलिमिनेशन की तलवार लटकी हुई है। इस बीच रविवार को शो में Bigg Boss 11 के कंटेस्टेंट प्रियंका शर्मा नज़र आने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियांक शर्मा बतौर गेस्ट इस शो में शामिल होंगे। वो स्टेज पर अपने अपकमिंग शो 'बिग बज' (Bigg Buzz) को प्रमोट करेंगे। इसके बाद वो घर में दाखिल होंगे और घरवालों के साथ मजेदार गेम भी खेलेंगे। 

बता दें कि प्रियंका शर्मा 'बिग बॉस' के घर में रह चुके हैं। वो 11वें सीजन में नज़र आए थे। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक एलबम्स में काम किया। 

प्रियंका एक वेब सीरीज 'हॉलीडे' में दिखाई दे चुके हैं। इसमें एक्ट्रेस अदा शर्मा लीड रोल में थीं। 

Also Read:

Bigg Boss 13: दलजीत कौर को नहीं थी उम्मीद कि इतनी जल्दी हो जाएंगी घर से बेघर

मिस्टर बजाज बनना एक चुनौती रही है: करण सिंह ग्रोवर

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन