1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'द कपिल शर्मा शो' टीवी पर वापसी के लिए है तैयार, अक्षय कुमार, अजय देवगन से होगी शो की शुरुआत

'द कपिल शर्मा शो' टीवी पर वापसी के लिए है तैयार, अक्षय कुमार, अजय देवगन से होगी शो की शुरुआत

 Published : Aug 17, 2021 08:11 pm IST,  Updated : Aug 18, 2021 06:30 pm IST

अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती शो में वापसी कर रहे हैं।

THE KAPIL SHARMA SHOW- India TV Hindi
 'द कपिल शर्मा शो' टीवी पर वापसी के लिए है तैयार Image Source : KAPIL SHARMA/INSTAGRAM

मुंबई: 'द कपिल शर्मा शो' की दमदार वापसी होने जा रही है। ब्रेक लेकर कपिल शर्मा लौट आए हैं और 21 और 22 अगस्त को 'भुज' और 'बेल बॉटम' के कलाकारों के साथ दो स्टार-स्टडेड स्पेशल के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। पुनर्जीवित शो में विशेष अतिथि 'बेल बॉटम' के अभिनेता अक्षय कुमार, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और निर्माता जैकी भगनानी होंगे। 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का प्रतिनिधित्व अजय देवगन, नोरा फतेही, पंजाबी गायक और अभिनेता अम्मी विर्क और शरद केलकर करेंगे। सभी अपने सेलिब्रिटी होस्ट के साथ हंसी-मजाक करते और अपनी टांग खींचते हुए नजर आएंगे।

BIGG BOSS OTT Aug 17 LIVE: प्रतीक और रिद्धिमा की लड़ाई पर घरवालों के बीच डिस्कशन

अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती शो में वापसी कर रहे हैं। कॉमेडियन सुदेश लहरी और गौरव गेरा को भी इसमें शामिल किया गया है और वे अजीबोगरीब किरदार निभाते नजर आएंगे।

'द कपिल शर्मा शो' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 21 अगस्त से रात 9:30 बजे प्रसारित होगा।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन