1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने सेट पर गाया गाना, नेहा कक्कड़ रह गईं हैरान, देखें Video

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने सेट पर गाया गाना, नेहा कक्कड़ रह गईं हैरान, देखें Video

 Published : Dec 01, 2019 01:49 pm IST,  Updated : Dec 01, 2019 01:56 pm IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

The Kapil Sharma Show- India TV Hindi
'द कपिल शर्मा शो' में कपिल ने गाया गाना

पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी बहन सोनू और भाई टोनी के साथ पहुंचीं। इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की। कपिल ने जब हंसी-मजाक के साथ अपनी गायकी का भी जलवा बिखेरा तो उनकी आवाज सुनकर नेहा हैरान रह गईं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'खुद का मनोरंजन।' इस वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं और कपिल की सिंगिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Bigg Boss 13 Latest Promo: सलमान खान ने 'पति पत्नी और वो' की स्टार कास्ट संग जमकर की मस्ती, देखें Video

बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' में इस हफ्ते 'पति पत्नी और वो' की स्टार कास्ट नज़र आएगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे लीड रोल निभा रहे हैं। ये मूवी 6 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन