1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. The Kapil Sharma Show: किकू शारदा का नया अवतार, कपिल के लिए लाए साड़ी

The Kapil Sharma Show: किकू शारदा का नया अवतार, कपिल के लिए लाए साड़ी

 Published : Jun 27, 2019 01:00 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 01:11 pm IST

'द कपिल शर्मा शो' में चंदू (चंदन प्रभाकर) की मम्मी चांदनी की एंट्री के बाद किकू शारदा यानि बच्चा यादव के जुड़वां भाई लाइमलाइट में आ गए हैं।

  The Kapil Sharma Show- India TV Hindi
The Kapil Sharma Show Image Source : TWITTER

'द कपिल शर्मा शो' में चंदू (चंदन प्रभाकर) की मम्मी चांदनी की एंट्री के बाद किकू शारदा यानि बच्चा यादव के जुड़वां भाई लाइमलाइट में आ गए हैं। बच्चा के भाई अच्छा के रोल में किकू नए अवतार में नज़र आ रहे हैं। वो लंदन से आए हैं, जिसके बाल ब्लॉन्ड है।

अच्छा यादव को लगता है कि कपिल अच्छे आदमी हैं इसलिए वो कपिल के लिए साड़ी लेकर आए हैं। जब कपिल ने उनसे पूछा कि साड़ी लेकर क्यों आए हो तो अच्छा ने कहा कि वो अपने शो में सबको साड़ी पहनाते हैं और अब साड़ी पहनने की बारी उनकी है।

किकू अपने वन लाइनर्स और पीजे के लिए जाने जाते हैं। शो में वो कई कैरेक्टर्स में नज़र आते हैं। 'द कपिल शर्मा शो' के पहले सीज़न में वो रिंकू भाभी (सुनील ग्रोवर) की ननद संतोष के रोल में नज़र आए थे। वो शो में बंपर का रोल भी कर चुके हैं। किकू, कपिल के साथ 'कॉमेडी नाइट्स' के समय से जुड़े हैं और उन्होंने अभी तक पलक, लच्छा, पंखुड़ी जैसे कैरेक्टर प्ले किए हैं।

द कपिल शर्मा शो के अलावा किकू 'पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल', 'एफआईआर', 'हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल', 'अगड़म बगड़म तिगड़म' जैसे शो कर चुके हैं।

शो में चंदन प्रभाकर का नया अवतार

'द कपिल शर्मा शो' में चंदन प्रभाकर ने पहली बार महिला का किरदार निभाया, जिसे सबने बहुत पसंद किया। चंदन ने चंदू की मम्मी चादंनी का रोल निभाया, जो अपने बेटे की बेइज्जती का बदला लेने आती है।

Also Read:

Kabir Singh Box Office Collection Day 6: शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी की फिल्म हुई ब्लॉकबस्टर, जानें अब तक की कमाई

Movie Review Article 15: कहब तो लग जाई धक्क से

First look: विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रोल में आएंगे नज़र, मेघना गुलजार करेंगी डायरेक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन