1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण शर्मा की फिल्में 'अर्जुन पटियाला' और 'खानदानी शफाखाना' होंगी क्लैश, जानिए एक्टर ने क्या कहा

वरुण शर्मा की फिल्में 'अर्जुन पटियाला' और 'खानदानी शफाखाना' होंगी क्लैश, जानिए एक्टर ने क्या कहा

 Published : Jun 24, 2019 11:57 am IST,  Updated : Jun 24, 2019 11:57 am IST

अभिनेता वरुण शर्मा की 'अर्जुन पटियाला' और 'खानदानी शफाखाना' 26 जुलाई को रिलीज हो रही हैं।

वरुण शर्मा- India TV Hindi
वरुण शर्मा Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता वरुण शर्मा की दो फिल्में 'अर्जुन पटियाला' और 'खानदानी शफाखाना' एक ही दिन रिलीज होंगी। दोनों ही फिल्में 26 जुलाई को रिलीज हो रही हैं। 'अर्जुन पटियाला' में वरुण शर्मा जहां एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे वहीं, 'खानदानी शफाखाना ' में वह सोनाक्षी सिन्हा के भाई की भूमिका में हैं। 

वरुण ने एक बयान में कहा, "अपनी फिल्मों की रिलीज को लेकर मैं बहुत रोमांचित हूं। ऐसा बहुत कम ही होता है, लेकिन मुझे लगता है कि यह दोहरे जश्न का बुलानोवा है। मैंने दोनों फिल्मों के लिए कड़ी मेहनत की है और हर किसी के इन्हें देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"

अभिनेता दोनों फिल्मों के प्रमोशन और राजकुमार राव व जाह्न्वी कपूर के साथ 'रूही अफजा' की शूटिंग के बीच आजकल काफी भागदौड़ कर रहे हैं। इस साल नितेश तिवारी की 'छिछोरे' सहित उनकी चार फिल्में रिलीज हो रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन