वरुण धवन रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में लंच करने गए। हालांकि रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए उन्होंने पैपराज़ी को पोज़ नहीं दिया। वरुण ने काले रंग के ट्रैक पैंट और एक हरे रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जिसके पीछे 'पारडन माई फ्रेंच' स्लोगन लिखा हुआ था। नताशा ने स्कर्ट और सफेद टी-शर्ट पहना था।
Related Stories
वरुण कई सालों से नताशा के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को वह अक्सर छिपाकर रखते हैं। हाल ही में उन्होंने नताशा संग अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। अब, दोनों को अक्सर ही साथ देखा जाता है और दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे से प्यार जताते हुए देखे जाते हैं।


वरुण की लास्ट रिलीज़ फिल्म 'कलंक' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वो श्रद्धा कपूर के साथ 'स्ट्रीट डांसर' और सारा अली खान के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में भी नज़र आएंगे।
Also Read:
'तमिल रॉकर्स' ने लीक की शाहिद- कियारा की 'कबीर सिंह', फिल्म की कमाई पर पड़ सकता है असर
प्रिया प्रकाश 'नो मेकअप' लुक में एयरपोर्ट पर आईं नजर, पहचानना हुआ मुश्किल