1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Promo: न्यूज एंकर बने कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक, मनोज बाजपेई को बोलने का नहीं दिया मौका, देखें मजेदार वीडियो

Promo: न्यूज एंकर बने कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक, मनोज बाजपेई को बोलने का नहीं दिया मौका, देखें मजेदार वीडियो

 Published : Oct 02, 2020 11:11 am IST,  Updated : Oct 02, 2020 11:11 am IST

इस प्रोमो में दिखाया गया है कि बच्चा यादव (कीकू शारदा) और सपना (कृष्णा अभिषेक) एक न्यूज चैनल के एंकर बने हैं। दोनों के सामने मनोज बाजपेयी और अनुभव सिन्हा बैठे हुए हैं।

the kapil sharma show new promo- India TV Hindi
'द कपिल शर्मा शो' का नया प्रोमो Image Source : INSTAGRAM

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' का नया प्रोमो शेयर किया है, जो बेहद मजेदार है। इसमें एक्टर मनोज बाजपेयी और फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा बतौर गेस्ट नज़र आएंगे। प्रोमो में दिखाया गया है कि बच्चा यादव यानि कीकू शारदा एक टीवी न्यूज एंकर बन गए हैं। इसके बाद उन्होंने मनोज बाजपेयी की भी बोलती बंद कर दी। 

कपिल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "#रद्दीन्यूज... सिर्फ द कपिल शर्मा शो बात की खाल, आओ बहस करें। thekapilsharmashow"

कॉमेडी किंग ने 'द कपिल शर्मा शो' सेट से शेयर की तस्वीरें, सुमोना ने पूछा-मैं कहा हूं?

इस प्रोमो में दिखाया गया है कि बच्चा यादव (कीकू शारदा) और सपना (कृष्णा अभिषेक) एक न्यूज चैनल के एंकर बने हैं। दोनों के सामने मनोज बाजपेयी और अनुभव सिन्हा बैठे हुए हैं। कीकू और कृष्णा की जबरदस्त कॉमेडी आपको पेट पकड़कर हंसने को मजबूर कर देगी। एक बार तो ऐसा भी होता है कि मनोज बाजपेयी को बोलने का मौका भी नहीं मिलता है। वो अपना जवाब भी नहीं दे पाते हैं। 

बता दें कि मनोज और अनुभव इस शो में रैप वीडियो 'बंबई में का बा' के रिलीज के बाद दिखाई देंगे। इस वीडियो में मनोज ने रैप गाया है, जबकि उन्हें अनुभव ने डायरेक्ट किया है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन