1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. करणवीर बोहरा ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक, याद आया मॉस्को एयरपोर्ट पर फंसने का किस्सा

करणवीर बोहरा ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक, याद आया मॉस्को एयरपोर्ट पर फंसने का किस्सा

 Published : Aug 07, 2019 07:47 pm IST,  Updated : Aug 07, 2019 07:47 pm IST

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हर व्यक्ति की मदद करने के लिए तैयार रहती थीं। उन्होंने एक बार टीवी एक्टर करणवीर बोहरा की भी मदद की थी।

Sushma Swaraj and karanvir bohra- India TV Hindi
Sushma Swaraj and karanvir bohra

पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी नेता सुषमा स्वराज ने मंगलवार की रात को दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। सुषमा स्वराज हर किसी की मदद करने के लिए तैयार रहती थीं। एक बार उन्होंने टीवी एक्टर करणवीर बोहरा की भी मदद की थी। सुषमा स्वराज के निधन ने करणवीर बोहरा शौक में हैं। उन्होंने शोक जताते हुए ट्वीट किया है।

करणवीर बोहरा ने ट्वीट किया- सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर चौंक गया। एक महिला जिसने देश को बेहतर बनाने के लिए काम किया। किसी भारतीय को विदेश में परेशानी होने पर उन्होंने उसे कभी अलग महसूस नहीं होने दिया। मेरे साथ रशिया में ऐसा हुआ था, अगर मेरे लिए सुषमा जी नहीं होती तो मैं मुसीबत में फंस चुका होता।

आपको बता दें एक बार की बात टीवी स्टार करणवीर बोहरा पत्नी के साथ मॉस्को एयरपोर्ट पर फंस गए थे। करणवीर को मॉस्को एयरपोर्ट पर इसलिए रोक लिया गया था कि क्योंकि उनकी पासपोर्ट थोड़ी खराब स्थिती में थी। इसके बाद करणवीर ने ट्वीट किया और सुषमा जी से मदद मांगी।  फिर क्या था, कुछ ही देर में करणवीर का तत्काल पासपोर्ट इश्यू किया गया और करणवीर ने अपना वर्क कमिटमेंट पूरा किया। बाद में करणवीर ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने विदेश मंत्रालय और सुषमा स्वराज को सहायता के लिए शुक्रियादा किया। 

67 साल की सुषमा स्वराज लंबे अर्से से बीमार चल रही थीं। वर्ष 2016 में सुषमा स्वराज का किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। बीमारी की वजह से ही उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव से खुद को अलग रखा था। वर्ष 2014 में सुषमा स्वराज को विदेश मंत्रालय का प्रभार मिला था।

Also Read:

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन