1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. EXCLUSIVE: टीवी एक्टर सरताज गिल ने थामा जसमीत का हाथ, उदयपुर में हुई शादी की पहली तस्वीर आई सामने

EXCLUSIVE: टीवी एक्टर सरताज गिल ने थामा जसमीत का हाथ, उदयपुर में हुई शादी की पहली तस्वीर आई सामने

 Published : Oct 21, 2020 03:35 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 07:21 pm IST

'एक था राजा एक थी रानी' सीरियल के एक्टर ने खूबसूरत शहर के लीला पैलेस में एक-दूजे का हाथ थामा, जिसकी पहली फोटोज सामने आ गई हैं।

Sarrtaj Gill wedding in udaipur- India TV Hindi
टीवी एक्टर सरताज गिल ने थामा जसमीत का हाथ Image Source : CHARUL MALIK

'एक था राजा एक थी रानी' अभिनेता सरताज गिल उदयपुर में एक निजी समारोह में जसमीत संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्टर ने खूबसूरत शहर के लीला पैलेस में एक-दूजे का हाथ थामा, जिसकी पहली फोटोज सामने आ गई हैं। 

इस जोड़े ने अपने आउटफिट को गुलाबी और सफेद रंग के आउटफिट में मैच किया था। दोनों की शादी की रस्में 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक हुईं। अभिनेती की पत्नी जसमीत की बात करें तो वो फैमिली बिजनेस सुशीश डायमंड्स की वाइस प्रेसिडेंट हैं। 

Sarrtaj Gill wedding in udaipur
Image Source : CHARUL MALIKटीवी एक्टर सरताज गिल ने थामा जसमीत का हाथ

Sarrtaj Gill wedding in udaipur
Image Source : CHARUL MALIKटीवी एक्टर सरताज गिल ने थामा जसमीत का हाथ

अभिनेता सरताज गिल भारतीय टेलीविजन में एक लोकप्रिय नाम हैं। उन्होंने 'एक था राजा एक थी रानी' और 'बेगूसराय' जैसे शो में काम किया है। उन्हें 'लाल इश्क' और 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में भी देखा गया है। उन्होंने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'खाप' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

Sarrtaj Gill wedding in udaipur
Image Source : CHARUL MALIK टीवी एक्टर सरताज गिल ने थामा जसमीत का हाथ

Sarrtaj Gill wedding in udaipur
Image Source : CHARUL MALIKटीवी एक्टर सरताज गिल ने थामा जसमीत का हाथ

सरताज गिल उन हस्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान शादी की है। इससे पहले, राणा दग्गुबाती-मिहिका बजाज, पूजा बनर्जी-कुणाल वर्मा, मनीष रायसिंघन-संगीता चौहान और अन्य मशहूर हस्तियों ने कोरोना काल में शादी की थी।

(रिपोर्ट: चारुल मलिक) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन