1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रेप के आरोप में गिरफ्तार पर्ल वी पुरी के मामले में टीवी के कलाकारों ने रखी अपनी बात

रेप के आरोप में गिरफ्तार पर्ल वी पुरी के मामले में टीवी के कलाकारों ने रखी अपनी बात

 Published : Jun 05, 2021 06:00 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 06:00 pm IST

पर्ल पर एक नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जिसके बाद महाराष्ट्र में पालघर की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Pearl V Pur- India TV Hindi
रेप के आरोप में गिरफ्तार पर्ल वी पुरी के मामले में टीवी के कलाकारों ने रखी अपनी बात Image Source : INSTAGRAM/ANITAHASSANANDANI

टेलीविजन अभिनेत्री अनिता हसनंदानी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर नागिन 3 के अपने सह-कलाकार पर्ल पुरी मामले में अपनी बात रखी है। बता दें कि पर्ल को नाबालिग के साथ कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया है। अनीता के अलावा टीवी के चंद कलाकारों ने भी इस मामले में सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रहे हैं।

अनीता के अलावा चंद टीवी के सितारों ने भी अपनी बात रखी है।

गौरतलब है कि पर्ल पर एक नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जिसके बाद महाराष्ट्र में पालघर की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस ने 31 वर्षीय अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 बी और पोक्सो एक्ट 4, 8, 12,19, 21 के तहत मामला दर्ज किया है।

अभिनेता की तरफ से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन