1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. घर लौटते वक्त सड़क हादसे का शिकार हुई 22 साल की टीवी एक्ट्रेस, मौके पर मौत

घर लौटते वक्त सड़क हादसे का शिकार हुई 22 साल की टीवी एक्ट्रेस, मौके पर मौत

 Published : May 27, 2020 05:26 pm IST,  Updated : May 27, 2020 05:56 pm IST

ये दुर्घटना तब हुई तब मेबिना माइकल अपने होमटाइन मैदिकेरी जा रही थीं। बीच रास्ते में मेबिना की गाड़ी एक ट्रैक्टर से टकरा गई। 

सड़क हादसे में मेबिना...- India TV Hindi
सड़क हादसे में मेबिना माइकल का निधन Image Source : INSTAGRAM- MEBIENA

कन्नड़ की मशहूर टीवी एक्ट्रेस मेबिना माइकल का रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। मेबिना सिर्फ 22 साल की थीं। मंगलवार की शाम मेबिना का निधन हुआ। मेबिना के इस तरह अचानक जाने से पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। ये दुर्घटना तब हुई तब मेबिना माइकल अपने होमटाइन मैदिकेरी जा रही थीं। बीच रास्ते में मेबिना की गाड़ी एक ट्रैक्टर से टकरा गई। मेबिना के दोस्तों का अस्पताल में इलाज चल रहा है मगर मेबिना हादसे के वक्त ही इस दुनिया से हमेशा के लिए चली गईं। 

क्राइम पेट्रोल की एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने की खुदकुशी

मेबिना ने बेहद कम उम्र में Pyaate Hudugir Halli Life शो जीता था। शो के होस्ट अकुल बालाजी को जब इस खबर के बारे में पता चला तो वो भी शॉक्ड रह गए। उन्होंने ट्वीट करके शोक जाहिर किया है। अकुल बालाजी ने लिखा है Pyaate Hudugir Halli Life सीजन 4 की विनर का इस तरह चले जाना किसी सदमे से कम नहीं है। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब हमारे साथ नहीं है। भगवान उसके परिवार को इस सदमे से लड़ने की शक्ति दे।

बता दें Mebiena Michael को सबसे पहले सफलता Pyaate Hudugir Halli Life शो से ही मिली। इस शो में कंटेस्टेंट्स को घर छोड़कर गांव में रहना होता है। वहां उनको कोई सुख सुविधा नहीं मिलती है गांव वालों की तरह की जिंदगी जीनाी होती है। मेबिना ने शो ना सिर्फ जीता बल्कि बखूबी खेला था। शो ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई। अब इस तरह मेबिना के जाने से उनके फैन्स भी काफी दुखी हैं।

टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता के सुसाइड से साथी कलाकार हुए हैरान, जाहिर किया दुख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन