1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TV के बाद अब बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार है सीरियल 'नागिन', यहां जानिए पूरी डिटेल्स

TV के बाद अब बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार है सीरियल 'नागिन', यहां जानिए पूरी डिटेल्स

 Written By: IANS
 Published : Oct 26, 2020 06:41 am IST,  Updated : Oct 26, 2020 06:43 am IST

फिल्म के निमार्ता निखिल द्विवेदी और निर्देशक विशाल फुरिया फिल्म को बड़े पर्दे पर तीन भागों में रिलीज करेंगे।

tv serial nagin film - India TV Hindi
TV के बाद अब बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार है सीरियल 'नागिन' Image Source : TWITTER

मुंबई: टेलीविजन पर सुपरहिट धारावाहिक नागिन जल्द ही बड़े पर्दे पर आने को तैयार है। फिल्म के निमार्ता निखिल द्विवेदी और निर्देशक विशाल फुरिया फिल्म को बड़े पर्दे पर तीन भागों में रिलीज करेंगे। निर्माताओं द्वारा इस फ्रेंचाइजी को कथित तौर से एक स्मृति के रुप में बनाया जाएगा।

इस खबर की घोषणा करते हुए, ट्रेड एनलिस्ट कोमल नहता ने ट्वीट में कहा, "फिल्म निर्माता निखिल द्विवेदी नागिन फिल्म का तीन भाग बनाएंगे, जिसका निर्देशन विशाल फुरिया करेंगे।"

इसके बारे में अधिक जानकारी न देते हुए निखिल ने केवल नहता के ट्वीट को रिट्वीट किया।

निखिल द्विवेदी ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' और 'दबंग 3' में सह-निर्माता के रुप में काम किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन