1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 11: क्या सना मकबूल को डेट कर रहे हैं विशाल आदित्य सिंह? एक्टर से जानिए क्या है सच

Khatron Ke Khiladi 11: क्या सना मकबूल को डेट कर रहे हैं विशाल आदित्य सिंह? एक्टर से जानिए क्या है सच

 Published : Jul 11, 2021 08:28 am IST,  Updated : Jul 11, 2021 08:28 am IST

विशाल आदित्य सिंह ने सना मकबूल संग कुछ रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबर सामने आई।

vishal aditya singh dating sana makbul actor reaction khatron ke khiladi 11 hindi news- India TV Hindi
Khatron Ke Khiladi 11: क्या सना मकबूल को डेट कर रहे हैं विशाल आदित्य सिंह? एक्टर से जानिए क्या है सच   Image Source : INSTAGRAM: VISHALSINGH713/DIVASANA

पॉपुलर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 11वां सीजन जल्द ही टीवी पर टेलिकास्ट होने वाला है और इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में इसका लॉन्च इवेंट भी हुआ, जिसमें होस्ट रोहित शेट्टी सहित दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, अनुष्का सेन सहित अन्य कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुए। इस शो के प्रतिभागी विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल भी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं।

विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल सहित अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी केपटाउन में इस शो की शूटिंग की। अब सभी इंडिया वापस आ चुके हैं। शो की शूटिंग के दौरान विशाल ने सना संग कई रोमांटिक फोटोज शेयर की, जिसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी। अब इसको लेकर खुद विशाल ने अपनी बात सामने रखी है। 

Khatron Ke Khiladi 11 Launch: दिव्यांका त्रिपाठी से अनुष्का सेन तक, लॉन्चिंग इवेंट में इन कंटेस्टेंट्स का दिखा स्टाइलिश अंदाज

विशाल ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि सना संग उनकी दोस्ती खतरों के खिलाड़ी 11 के सेट पर हुई थी। चूंकि अन्य कंटेस्टेंट्स या तो शादीशुदा थे, या उनकी शादी होने वाली थी या सगाई हो चुकी थी। विशाल और सना दोनों ही अनमैरिड थे। ऐसे में उनकी अच्छी बॉन्डिंग बन गई। 

'बिग बॉस 13' में नज़र आ चुके विशाल ने कहा- 'शो के दौरान हम दोनों काफी मस्ती-मजाक करते थे। इसी दौरान रोमांटिक फोटोज पोस्ट की। सना मेरी अच्छी दोस्त है।'

दूसरी तरफ सना ने भी विशाल को अपना अच्छा दोस्त बताया है। उन्होंने ये भी कहा कि शूटिंग के दौरान स्टंट में विशाल ने उनकी काफी मदद की।

“खतरों के खिलाड़ी” में दिव्यांका त्रिपाठी श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, सना मकबूल, निक्की तंबोली, वरुण सूद और गायक राहुल वैद्य और आस्था गिल जैसी हस्तियां नज़र आएंगी। 

फिल्मकार रोहित शेट्टी की मेजबानी वाले रोमांच से भरपूर इस रिएलिटी शो के 11वें संस्करण की शूटिंग कोविड-19 सुरक्षा मानकों के साथ इस साल जून में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन