रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' के ग्रैंड लॉन्च इवेंट पर कंटेस्टेंट्स ने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। निक्की तंबोली, अनुष्का सेन, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य और अर्जुन बिजलानी सहित अन्य कंटेस्टेंट्स भी नज़र आए। शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी दिखाई दिए।
इस रिएलिटी शो में भले ही प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी हो, लेकिन रियल लाइफ में सभी एक-दूसरे के काफी करीब हैं और अच्छी दोस्ती हैं।
खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग केपटाउन में हुई है। सभी कंटेस्टेंट्स शो की शूटिंग पूरी करके भारत वापस आ गए थे।
'खतरों के खिलाड़ी 11' के लॉन्च इवेंट पर श्वेता तिवारी स्टाइलिश लुक में नज़र आईं। शो की शूटिंग के दौरान वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं। उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को हैरान किया।
शो के लॉन्च इवेंट के दौरान पूरी टीम ने मिलकर एक साथ केक काटा और जमकर सेलिब्रेट किया।
'बिग बॉस 14' में नज़र आने के बाद सिंगर राहुल वैद्य अब खतरों के खिलाड़ी 11 में दिखाई देंगे।
इस शो में राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अनुष्का सेन, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, विशाल आदित्य सिंह, सना मकबूल, आस्था गिल और सौरभ जैन सहित कई हस्तियों ने हिस्सा लिया है।
लॉन्च इवेंट के दौरान पोज देते कंटेस्टेंट्स।
'खतरों के खिलाड़ी' शो के कई सीजन को डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट कर चुके हैं। इस बार भी वो प्रतिभागियों को उनके डर का सामना कराते दिखाई देंगे।