1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या किसी मानसिक दवाब में थे सिद्धार्थ शुक्ला? परिवार की तरफ से आया बयान

क्या किसी मानसिक दवाब में थे सिद्धार्थ शुक्ला? परिवार की तरफ से आया बयान

 Published : Sep 02, 2021 02:07 pm IST,  Updated : Sep 02, 2021 02:07 pm IST

सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार वालों ने 'मानसिक दबाव' के चलते अभिनेता के निधन की बात का खंडन किया है। शुक्ला का परिवार नहीं चाहता है कि अभिनेता के निधन को लेकर किसी तरह की अफवाहें उड़े।

Sidharth Shukla- India TV Hindi
 क्या किसी मानसिक दवाब में थे सिद्धार्थ शुक्ला? परिवार की तरफ से आया बयान Image Source : INSTAGRAM/SIDHARTH SHUKLA

सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने मुंबई पुलिस को बताया है उन्हें अभिनेता के निधन को लेकर किसी पर शक नही हैं। परिवार वालों ने 'मानसिक दबाव' के चलते अभिनेता के निधन की बात का भी खंडन किया है। शुक्ला का परिवार नहीं चाहता है कि उनके निधन को लेकर किसी तरह की अफवाहें उड़े।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की एक टीम जांच के लिए शुक्ला के आवास पर मौजूद है।

साल 2020 में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का एक चौंकाने वाला निधन भी देखा गया, जो 14 जून को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। एक साल हो गया है, लेकिन देश अभी भी दिवंगत अभिनेता की तरफ से छोड़े गए शून्य को महसूस कर रहा है और सिद्धार्थ शुक्ला का निधन एक बार फिर से मनोरंजन जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

उल्लेखनीय है कि अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने ने आज निधन हो गया, पीटीआई के मुताबिक उन्हें मृत अवस्था में कूपर अस्पताल लाया गया। यह खबर उनके फैंस के लिए एक झटके के रूप में आई क्योंकि अभिनेता ने हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी और डांस दीवाने 3 में शहनाज गिल के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। 

सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 विजेता शोबिज का एक लोकप्रिय चेहरा थे और 'हम्प्टी शर्मा के दुल्हनिया' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। अभिनेता को आखिरी बार एकता कपूर के लोकप्रिय सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' में देखा गया था जिसमें उन्होंने 'अगस्त्य' की भूमिका निभाई थी।

सिद्धार्थ को 'बालिका वधू' और 'दिल से दिल तक' जैसे फिक्शन्ल सीरियल्स और 'झलक दिखला जा 6', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13' जैसे रियलिटी शो में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। 

बालिका वधू टीवी सीरियल के साथ टीवी की दुनिया में अपना नाम स्थापित करने वाले अभिनेता इस सीरियल में एक आईएएस ऑफिसर शिवराज सिंह शेखर का किरदार निभाया था। इस सीरियल से उन्हें फैंस के दिलों में जगह हासिल हुई थी। शो के दौरान उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा गया था, जिसकी वजह उन्होंने फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' में कास्ट किया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन