1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जब 'रावण' ने 'लक्ष्मण' के साथ किया बेटे जैसा व्यवहार किया, सुनील लहरी ने शेयर की यादें

जब 'रावण' ने 'लक्ष्मण' के साथ किया बेटे जैसा व्यवहार किया, सुनील लहरी ने शेयर की यादें

 Published : Jun 19, 2020 09:01 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 09:01 pm IST

 शो से जुड़ी खूबसूरत यादों को ताजा करते हुए सुनील ने कहा, "उन दिनों अरविंद जी गुजराती फिल्म उद्योग में काफी लोकप्रिय थे और उनके साथ काम करना बड़े सम्मान की बात रही।"

ramayan, laxman- India TV Hindi
जब 'रावण' ने 'लक्ष्मण' के साथ किया बेटे जैसा व्यवहार किया Image Source : TWITTER

मुंबई: दर्शक 1980 के दशक के शो 'रामायण' को देखने का एक बार फिर से लुत्फ ले रहे हैं। शो में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने शो में रावण बने अरविंद त्रिवेदी के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को याद किया। शो से जुड़ी खूबसूरत यादों को ताजा करते हुए सुनील ने कहा, "उन दिनों अरविंद जी गुजराती फिल्म उद्योग में काफी लोकप्रिय थे और उनके साथ काम करना बड़े सम्मान की बात रही।"

उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि उनहोंने गुजराती खाने से मेरा परिचय करवाया। अरविंद जी सेट पर खाखरा और फाफड़ा लाया करते थे। अरविंद जी की पत्नी उनके साथ सेट पर आया करती थीं और सबके लिए गुजराती खाना लाती थीं। वे मुझे अपने बेटे की तरह मानते थे।"

'रामायण' का प्रसारण इन दिनों स्टार प्लस पर हो रहा है।

(इनपुट आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन