1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Throwback Thursday: 'द कपिल शर्मा शो' में जब ऊषा उत्थुप ने गाया 'डार्लिंग' गाना, पब्लिक खड़े होकर पीटने लगी तालियां

Throwback Thursday: 'द कपिल शर्मा शो' में जब ऊषा उत्थुप ने गाया 'डार्लिंग' गाना, पब्लिक खड़े होकर पीटने लगी तालियां

 Published : Jul 09, 2020 04:40 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 04:42 pm IST

कपिल शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ऊषा उत्थुप का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ऊषा उत्थुप डार्लिंग गाना गाते दिख रही हैं।

usha uthup, the kapil sharma show- India TV Hindi
जब उषा उत्थुप ने कपिल शर्मा के शो में गाया 'डार्लिग' सॉन्ग Image Source : @SONYLIV

मशहूर बॉलीवुड सिंगर ऊषा उत्थुप को सिंगिंग इंडस्ट्री में 50 साल से ज्यादा हो चुके हैं। ऊषा के वर्सेटाइल सिंगर हैं जो 8 विदेशी भाषाओं और 17 भारतीय भाषाओं में गाने गा चुकी हैं, जिसमें बंगाली, हिंदी, पंजाबी, असमी, उड़िया, गुजराती, मराठी, कोंकणी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तुलु और तेलुगु शामिल हैं। पिछले साल ऊषा कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में आईं तो हंसी की फुहारों के साथ उनके मधुर संगीत का भी जादू चला। ऊषा के साथ बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सुदेश भोसले भी आए थे।

कपिल शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ऊषा उत्थुप का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ऊषा उत्थुप डार्लिंग गाना गाते दिख रही हैं। ऊषा ने जब गाना शुरू किया तो लोग ताली बजाने लगे, लेकिन जैसे ही ऊषा का गाना आगे बढ़ा लोग खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए और उठकर खड़े हो गए और खूब तालियां बजाई। वाकई ये गाना इतना प्यारा है कि आप भी खुद को ये गाना बार बार सुनने से नहीं रोक पाएंगे। देखिए वीडियो-

वीडियो शेयर करते हुए कपिल ने लिखा था-  ऊषा उत्थुप जी की खूबसूरत परफॉर्मेंस देखिए। यादें, द कपिल शर्मा शो। 

फनहित में जारी: कपिल शर्मा का साथ छोड़ भारती संग नया शो ला रहे हैं कृष्णा अभिषेक

बता दें, इन दिनों लॉकडाउन की वजह से द कपिल शर्मा की शूटिंग बंद है, जल्द ही फिर से शो की शूटिंग शुरू होगी। कहा जा रहा है कि शो के पहले गेस्ट सोनू सूद होंगे। वहीं दूसरी तरफ कल कृष्णा अभिषेक ने ये ऐलान किया कि वो भारती सिंह संग नया शो ला रहे हैं। कृष्णा ने नए शो का पहला लुक भी जारी किया, जिसमें वो भारती सिंग नजर आ रहे हैं। नए शो का नाम होगा- फनहित में जारी।

इसके साथ ये बात भी साफ हो गई कि अब कपिल शर्मा के शो में कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह नहीं नजर आएंगे, क्योंकि अब दोनों अलग शो शुरू कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन