जबसे लॉकडाउन हुआ है लोग कपिल शर्मा के कॉमेडी शो को खूब मिस कर रहे हैं, जल्द ही द कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू होगी, लेकिन इस बार कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह शो में नजर नहीं आएंगे। दरअसल कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह अब अपने नए शो में नजर आएंगे जिसका नाम है फनहित में जारी।
Related Stories
कृष्णा अभिषेक कपिल के शो में सपना नाम की लड़की के किरदार में नजर आते थे, लेकिन अब वो नए शो में बिल्कुल अलग अंदाज में दिखेंगे। यह शो भारती के पति हर्ष लिंबाचिया का प्रोडक्शन हाउस बना रहा है। शो का पहला लुक सामने आ चुका है, जिसे कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है
तस्वीर पोस्ट करते हुए कृष्णा ने लिखा है- बहुत समय बात शूटिंग शुरू की। काफी कुछ बदल गया, जैसे हर 10 मिनट में हाथ सैनिटाइज करने पड़ते हैं। साथियों से दूर रहना पड़ता है। लंच या डिनर ब्रेक में कॉस्ट्यूम बार बार धुली जाती है। पूरा स्टाफ किट में कवर रहता है और हमसे घुलता मिलता नहीं है। हमारा नया शो फनहित में जारी।