1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जब बच्चन बोलते हैं, मैं सुनता हूं': बोल बच्चन के 8 साल होने पर अजय देवगन ने किया पोस्ट

'जब बच्चन बोलते हैं, मैं सुनता हूं': बोल बच्चन के 8 साल होने पर अजय देवगन ने किया पोस्ट

 Published : Jul 06, 2020 07:58 pm IST,  Updated : Jul 06, 2020 07:58 pm IST

'बोल बच्चन' फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और असिन ने भी अभिनय किया है, जबकि अमिताभ बच्चन ने टाइटल सांग में अपनी आवाज दी है

ajay devgn, bol bachchan- India TV Hindi
 बोल बच्चन के 8 साल होने पर अजय देवगन ने किया पोस्ट Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अजय देवगन स्टारर कॉमेडी फिल्म 'बोल बच्चन' को सोमवार को रिलीज हुए आठ साल हो गए हैं। अभिनेता ने इस मौके पर अमिताभ बच्चन बच्चन को याद किया।

अजय ने इंस्टाग्राम पर सेट से तस्वीर साझा किया और तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "जब भी बच्चन बोलते हैं, मैं सुनता हूं। 'बोल बच्चन' के 8 साल पूरे।"

'बोल बच्चन' फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और असिन ने भी अभिनय किया है, जबकि अमिताभ बच्चन ने टाइटल सांग में अपनी आवाज दी है।

अजय देवगन की फिल्म मैदान की रिलीज डेट सामने आ गई है। अजय ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 2021 आजादी के जश्न का हफ्ता.. एक अनसुनी कहानी, जिसे जानकर हर भारतीय गर्व करेगा।'

लद्दाख के गलवान घाटी में हुए हमले पर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने लिखा, "नई रिलीज डेट.. अजय देवगन की मैदान.. 13 अगस्त 2021।" बता दें कि इसमें अजय के साथ साउथ एक्ट्रेस प्रियमणि, गजराज राव और रुद्रनिल घोष नज़र आएंगे। 

इन भाषाओं में भी होगी रिलीज

मैदान को अमित रविंद्रनाथ शर्मा डायरेक्ट कर रहे है। अमित ने आयुष्मान खुराना की मूवी 'बधाई हो' का भी निर्देशन किया है। अजय की फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी। 

दिवंगत सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर बनी है फिल्म

'मैदान' एक फुटबॉल ड्रामा है, जो पूर्व खिलाड़ी दिवंगत सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है। उन्हें भारत के सबसे महान कोचों में से एक माना जाता है। उन्होंने 1963 में अपनी मृत्यु तक 1950 से भारतीय राष्ट्रीय टीम का प्रबंधन किया और उन्हें व्यापक रूप से आधुनिक भारतीय फुटबॉल के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है।

ऑनलाइन रिलीज हो रही है भुज

अजय देवगन की भुज- द प्राइ ऑफ इंडिया ओटीटी पर रिलीज होगी। अजय के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीति चोपड़ा भी अहम रोल में दिखेंगे। अजय देवगन ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव आकर फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी दी। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज तारीख नहीं अनाउंस की गई है।

अजय देवगन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखा कदम

अजय ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कदम रख है। उनकी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज लाल बाजार एक पुलिस ड्रामा है, जिसमें कौशिक सेन, सब्यसाची चक्रवर्ती और सोरासेनी मैत्रा ने अहम भूमिका निभाई है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन