1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ये रिश्ता..फेम करण मेहरा को मिली जमानत, पत्नी संग घरेलू हिंसा के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

ये रिश्ता..फेम करण मेहरा को मिली जमानत, पत्नी संग घरेलू हिंसा के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

 Published : Jun 01, 2021 12:28 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 01:16 pm IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर करण मेहरा को जमानत मिल गई है। उनकी पत्नी निशा ने घरेलू हिंसा मामले में आरोप दर्ज करवाया था।

karan mehra- India TV Hindi
करण मेहरा  Image Source : INSTAGRAM/REALKARANMEHRA

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में नैतिक के किरदार से पॉपुलर करण मेहरा को घरेलू झगड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद अब एक्टर को जमानत मिल गई है।करण और निशा के बीच अनबन की खबरें काफी समय से आ रही हैं जिसे निशा ने इन अफवाहों को सिरे से नकार दिया था। लेकिन करण की गिरफ्तारी से यह बात बिल्कुल साफ हो गई है कि दोनों के बीच कुछ भी सहीं नहीं है। 

इंडिया टीवी के रिपोर्टर राजीव सिंह ने इस बात की जानकारी दी है कि मुंबई पुलीस ने करण को धारा 336, 337, 332, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

आपको  बता दें कि करण मेहरा और निशा रावल की पहली मुलाकात साल 2008 में फिल्म 'हंसते हंसते' के सेट पर हुई थी। जिसमें  एक्टर बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रहे थे।  कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी।

वहीं एक्टर करण मेहरा टीवी की दुनिया में सबसे  फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक सिंघानिया की मुख्य  किरदार निभाया। इसके बाद वह 'बिग बॉस 10', 'नच बलिए 5' और 'किचन चैंपियन 5' भी नजर आएं।

इनपुट-  (रिपोर्टर राजीव सिंह)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन