1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिल्पा रायजादा सुशांत सिंह मामले पर बोलीं, बॉलीवुड क्यों है खामोश

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिल्पा रायजादा सुशांत सिंह मामले पर बोलीं, बॉलीवुड क्यों है खामोश

 Written By: IANS
 Published : Aug 12, 2020 09:06 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 09:06 pm IST

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा रायजादा कहती हैं, "मैं उनके लिए सिर्फ न्याय चाहती हूं। बॉलीवुड अब भी खामोश क्यों है? 

 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिल्पा रायजादा सुशांत सिंह मामले पर बोलीं, बॉलीवुड क्यों है खामोश- India TV Hindi
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिल्पा रायजादा सुशांत सिंह मामले पर बोलीं, बॉलीवुड क्यों है खामोश Image Source : INSTA/SHILPA_S_RAIZADA/SUSHANTSINGHRAJP

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को जब से मुंबई में अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर फांसी के फंदे से लटकते हुए पाए गए हैं, तब से लेकर अब तक सोशल मीडिया पर लोग घटना पर दुख जताते हुए इस पर अपनी-अपनी राय रख चुके हैं। इंटरनेट पर हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांत भी इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है जो दिखाता है कि लोग उन्हें लेकर किस कदर चिंतित व परेशान हैं।

हालांकि जिस इंडस्ट्री में सुशांत ने अपने काम की बदौलत अपनी खास पहचान बनाई वहां लोग इस पर ज्यादा बात करते नजर नहीं आ रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के 11 पन्ने आए सामने, साल 2020 में हॉलीवुड जाने का बना रहे थे प्लान 

इस पर टेलीविजन अभिनेत्री शिल्पा रायजादा कहती हैं, "मैं उनके लिए सिर्फ न्याय चाहती हूं। बॉलीवुड अब भी खामोश क्यों है? कोई एक शब्द तक नहीं कह रहा है, वैसे तो सभी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। चाहें हाथी पर हमले की बात हो या कुछ और, ये हर बात पर अपनी राय रखते हैं, लेकिन यहां कोई अपनी आवाज नहीं उठा रहा है। यह वाकई में दुखद है।"

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि इस अभिनेत्री ने हाल ही में सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' देखी जिसके बारे में उन्होंने कहा, "यह उनकी आखिरी फिल्म नहीं होनी थी, लेकिन दुर्भाग्यवशत: ऐसा हुआ। मुझे लगता है कि अभी लोग उनके बारे में जो कह रहे हैं या लिख रहे हैं, वैसा पहले करना चाहिए था, जब वह जिंदा थे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन