1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी निभाएंगी 'बालिका वधू' में लीड रोल 'आनंदी' का किरदार

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी निभाएंगी 'बालिका वधू' में लीड रोल 'आनंदी' का किरदार

 Published : Nov 25, 2021 06:18 pm IST,  Updated : Nov 25, 2021 06:18 pm IST

कलर्स टीवी के मशहूर सीरियल बालिका वधू के हिट होने के बाद एक बार फिर इस शो के दूसरे सीजन को फिर से शुरू किया जा रहा है।

Shivangi Joshi- India TV Hindi
शिवांगी जोशी निभाएंगी 'बालिका वधू' में लीड रोल 'आनंदी' का किरदार Image Source : INSTAGRAM/SHIVANGI JOSHI

Highlights

  • बालिका वधू में शिवांगी 17 साल की लड़की का किरदार निभाने वाली हैं।
  • शिवांगी स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'नायरा' के किरदार से मशहूर हुईं थी।

टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी डेली सोप 'बालिका वधू' में मुख्य नायक 'आनंदी' के रूप में अपनी नई जर्नी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शिवांगी इससे पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से काफी प्रसिद्धि बटोर चुकी हैं। जैसा कि शो 9 साल का लीप लेने जा रहा है, शिवांगी इसमें युवा 'आनंदी' का किरदार निभाएंगी। वह समृद्ध बावा सहित नए कलाकारों में शामिल होंगी, जो 'जिगर' ('आनंदी के पति) की भूमिका निभा रहे हैं । वहीं रणदीप राय आनंद के रूप में हैं, जो शो में आनंदी के करीबी दोस्त हैं कि भूमिका निभा रहे है। शो में लीव 1 दिसंबर से दिखाया जाएगा, साथ ही शो में नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्‍स देखने को मिलेंगे।

शिवांगी इस नए चरित्र में कदम रखने के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने इसके बारे में कहा कि यह चरित्र पहले सीजन से अलग है। मैं 17 साल की कॉलेज जाने वाली लड़की की भूमिका निभा रही हूं, जो एक अच्छी, सकारात्मक और खुशमिजाज लड़की है। वह स्वभाव से बहुत प्यारी और चुलबुली है।

शिवांगी का कहना है कि नए कलाकारों से मिलना एक अलग अनुभव है और वह शूटिंग शुरू होने और शो में सभी से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे अभी पूरी कास्ट से मिलना है। अभी के लिए, मैं 'आनंद' की भूमिका निभाने वाले रणदीप राय और शो में 'जिगर' की भूमिका निभाने वाले समृद्ध बावा से मिली हूं। मैं सेट पर सभी से मिलने के लिए उत्साहित हूं और शूटिंग शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती।

शिवांगी ने अपने किरदार 'नायरा' से प्रसिद्धि पाई है और वह शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपनी भूमिका को बहुत श्रेय देती हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन