1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कार्तिक-नायरा का तोहफा, म्यूजिक वीडियो में एक साथ आएंगे नज़र

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कार्तिक-नायरा का तोहफा, म्यूजिक वीडियो में एक साथ आएंगे नज़र

 Published : Aug 01, 2020 10:57 am IST,  Updated : Aug 01, 2020 10:59 am IST

शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया पर अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने मोहिसन खान संग अपनी एक फोट भी शेयर की है।

yeh rishta kya kehlata hai shivangi joshi mohsin khan - India TV Hindi
शिवांगी जोशी और मोहसिन खान जल्द ही म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगे Image Source : INSTAGRAM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल बेहद मशहूर है और इससे भी ज्यादा शो के लीड रोल कार्तिक-नायरा की जोड़ी को फैंस पसंद करते हैं। शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। अब इन फैंस को दोनों स्टार्स एक खास तोहफा देने जा रहे हैं। ये सुपरहिट जोड़ी जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आने वाली है, जिसमें एक बार फिर इनके बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई जाएगी।

शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया पर अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने मोहिसन खान संग अपनी एक फोट भी शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे की बांहों में नज़र आ रहे हैं।

शिवांगी जोशी ने बताया है कि ये म्यूजिक वीडियो जल्द ही रिलीज होगा। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "म्यूजिक वीडियो जल्द रिलीज हो रहा है।" इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 

शिवांगी जोशी पहले भी म्यूजिक वीडियो में नज़र आ चुकी हैं, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इसका टाइटल 'आदतें' हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शो के नए एपिसोड भी सामने आ चुके हैं, जिसमें इस बार काफी ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। नायरा यानि शिवांगी डबल रोल में दिखाई दे रही हैं।

कोरोनावायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान अभिनेत्री शिवांगी जोशी देहरादून में थीं। लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो की शूटिंग शुरू की। उनका कहना है कि यहां चीजें अलग और डरावनी हैं। उन्होंने कहा, "यहां चीजें अलग और डरावनी हैं। मैं सिर्फ सेट पर जाती हूं, शूटिंग करती हूं और घर वापस आती हूं। इस दौरान मैं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ अन्य सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करती हूं। ऐसा तब तक चलता रहेगा जब तक मुंबई और दुनिया में चीजें बेहतर नहीं हो जाती हैं।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन