Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मराठी एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हुई धोखाधड़ी की शिकायत, 47 लाख रुपयों की हेरफेर से जुड़ा है मामला

मराठी एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हुई धोखाधड़ी की शिकायत, 47 लाख रुपयों की हेरफेर से जुड़ा है मामला

Reported By : Saket Rai Written By : Shyamoo Pathak Published : Mar 05, 2026 09:18 am IST, Updated : Mar 05, 2026 09:36 am IST

मराठी रंगमंच की एक्ट्रेस वर्षा ऊसगांवकर समेत अन्य के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

varsha usgaonkar- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@VARSHAUSGAONKER वर्षा ऊसगांवकर

मशहूर मराठी अभिनेत्री वर्षा ऊसगांवकर समेत अन्य के साथ से करीब 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप एक फिल्म निर्माता और बिल्डर पर लगा है। इसको लेकर मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अविनाश जाधव के खिलाफ मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मराठी रंगमंच से जुड़ी है एक्ट्रेस

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता मृणालिनी सुभाष जांभले मराठी रंगमंच और फिल्मों से जुड़ी अभिनेत्री हैं। अविनाश जाधव से उनकी व्यावसायिक पहचान थी। जाधव ने खुद को नामी बिल्डर और फिल्म निर्माता बताते हुए डोंबिवली स्थित एक निर्माण प्रोजेक्ट में निवेश करने पर कम समय में अधिक मुनाफा देने का लालच दिया,उसने एक साल के भीतर पूरी मूल राशि लौटाने का भरोसा भी दिलाया,नवंबर 2019 से फरवरी 2020 के बीच मृणालिनी जांभले, वर्षा ऊसगांवकर और अन्य तीन लोगों ने मिलकर चेक और ऑनलाइन माध्यम से कुल 47 लाख रुपये जाधव को सौंपे। शुरुआत में आरोपी ने 4 लाख 52 हजार रुपये लौटाकर भरोसा कायम रखने की कोशिश की,लेकिन इसके बाद अचानक भुगतान बंद कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने लगातार संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी ने मोबाइल नंबर और पता बदल लिया। बाद में डोंबिवली जाकर जब उससे जवाब मांगा गया तो उसने धमकी देते हुए कहा कि पैसे नहीं दूंगा,जो करना है कर लो। ठगी का पूरा मामला सामने आने के बाद पीड़ितों ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह और कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया है।

जल्द साफ होगी तस्वीर

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जांच की जा रही है। पुलिस ने धारा 430 और 506 के तहत शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही ये भी बताया कि जल्द ही इस पूरे मामले से जुड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी। अब देखना होगा कि इस मामले में असल आरोपी कौन बनता है। 

ये भी पढ़ें- जन नयागान फिल्म की रिलीज को लेकर फूटा थालापति विजय का गुस्सा, करियर की आखिरी मूवी बनी विवादों की जड़

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, करण जौहर से लेकर नीना गुप्ता ने पार्टी में लगाए चार चांद

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement