Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 19: अभिषेक बजाज एक्स वाइफ आकांक्षा के खिलाफ लेंगे लीगल एक्शन? बदले पर कही ये बात

बिग बॉस 19: अभिषेक बजाज एक्स वाइफ आकांक्षा के खिलाफ लेंगे लीगल एक्शन? बदले पर कही ये बात

Written By: Priya Shukla
Published : Nov 12, 2025 01:37 pm IST, Updated : Nov 12, 2025 01:37 pm IST

अभिषेक बजाज हाल ही में बिग बॉस 19 के घर से बाहर आते ही एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल के चीटिंग के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है और आकांक्षा के सभी आरोपों को गलत और निराधार बताया है।

bigg Boss 19- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@HUMARABAJAJ24/@AKANKSHAJINDAL08 अभिषेक बजाज, आकांक्षा जिंदल।

'बिग बॉस 19' में दमदार मौजूदगी को लेकर लगातार चर्चा में रहे एक्टर अभिषेक बजाज हाल ही में हुए डबल एविक्शन में घर से बेघर हो गए। उनके घर से बाहर आने पर उनके फैंस काफी नाराज हैं। दूसरी तरफ अभिषेक ने शो से बाहर आते ही एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी है। अभिषेक के बिग बॉस 19 हाउस में रहने के दौरान आकांक्षा ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर एक्टर को लेकर कई पोस्ट शेयर किए थे और दावा किया कि शादी के दौरान अभिषेक उनके साथ वफादार नहीं थे, वह लगातार उन्हें धोखा दे रहे थे, जिसके चलते उनका तलाक हुआ है। अब बिग बॉस 19 हाउस से बाहर  जैसे ही वह घर से बाहर निकलते ही आकांक्षा के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है।

अभिषेक पर एक्स वाइफ का आरोप

अभिषेक बजाज के शो में रहने के दौरान आकांक्षा ने उन पर आरोप धोखा देने का आरोप लगया था। उन्होंने अपने एक पोस्ट में कहा था कि शादीशुदा होते हुए बजाज अन्य लड़कियों के साथ उन पर चीट कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने अभिषेक और अशनूर कौर के रिश्ते पर भी सवाल उठाए थे। इस संबंध में आकांक्षा ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया था।

आकांक्षा पर फूटा अभिषेक बजाज का गुस्सा

अब अभिषेक बजाज ने एचटी सिटी के साथ बातचीत में आकांक्षा जिंदल के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने खुद पर लगे आरोपों को पूरी तरह से निराधार और गलत बताया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश कर रही हैं और उनके फेम का इस्तेमाल कर लाइमलाइट में आना चाहती हैं। 

क्या बोले अभिषेक?

अभिषेक बजाज ने आकांक्षा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- 'ये दावे बेबुनियाद हैं और पहले भी किए जा चुके हैं। जब मेरी शादी हुई थी, तब मैं जवान था। सच कहूं तो डरा हुआ था, लेकिन जो भी हुआ, आपसी समझ से हुआ। मैं कभी नहीं चाहती थी कि कोई मेरी शोहरत का निजी फायदा उठाए। मैंने ऐसे लोगों से दूर रहना सीखा है जो सोशल पैरासाइट और फेम डिगर्स होते हैं।'

आकांक्षा के खिलाफ लेंगे लीगल एक्शन?

जब अभिषेक से पूछा गया कि क्या वह एक्स वाइफ आकांक्षा के खिलाफ एक्शन लेंगे, तो जवाब में जवाब में एक्टर ने कहा- 'लोग मेरे साथ हैं। मैं अपनी सफलता पर ज्यादा ध्यान देना पसंद करता हूं। और सफलता बदला लेने का सबसे सच्चा रूप है। लोगों ने देखा है कि मैं असल में कौन हूं, और वे मेरे साथ हैं।' अभिषेक की बात से साफ है कि वह एक्स वाइफ के खिलाफ कोई लीगल एक्शन नहीं लेने वाले हैं।

ये भी पढ़ेंः 90 लाख में बनी ब्लॉकबस्टर, जिसने फ्लॉप एक्टर को बना दिया सुपरस्टार, 5 स्टार्स ने फिल्म को मार दी थी ठोकर

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र को अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज, अब घर पर ही होगा ही-मैन का इलाज

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement