1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Afsana Khan Wedding: साज़ की दुल्हन बनी 'तितलियां वर्गा' गाने को सुर देने वाली अफसाना खान

Afsana Khan Wedding: साज़ की दुल्हन बनी 'तितलियां वर्गा' गाने को सुर देने वाली अफसाना खान

 Published : Feb 20, 2022 11:16 am IST,  Updated : Feb 20, 2022 11:16 am IST

'तितलियां वर्गा' गाने की सिंगर अफसाना खान ने शादी रचा ली है। अफसाना, बॉयफ्रेंड साज़ की दुल्हन बनी हैं।

Afsana Khan Wedding- India TV Hindi
Afsana Khan Wedding Image Source : INSTAGRAM/AFSANA KHAN

बिग बॉस 15 फेम और लोकप्रिय गायिका अफसाना खान बॉयफ्रेंड साज़ के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। 19 फरवरी को साज़ के साथ शादी रचा कर 'तितलियां वर्गा' सिंगर शादी अपनी मैरेड लाइफ में आगाज कर चुकी हैं। उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

अफसाना ऑरेंज कलर की शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं। वहीं साज़ सिर पर पगड़ी बांधे सेरवानी और दोशाला में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को अफसाना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

यहां देखें अफसाना खान और साज़ की तस्वीरें

बीते दिनों हल्दी सेरेमनी के साथ प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए थे। इस दौरान अफसाना की हल्दी सेरेमनी में राखी सावंत, डोनल बिष्ट, अक्षरा सहित जैसे कई सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया।

शुक्रवार (18 फरवरी) को अफसाना ने इंस्टाग्राम पर अपने खास पलों की तस्वीरों को फैंस के बीच पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। साज़ के साथ एक मनमोहक तस्वीर साझा करते हुए, अफसाना ने लिखा, "#afsaajz की हल्दी।"

यहां देखें तस्वीरें

हल्दी सेरेमनी के मद्देनजर इस कपल ने मैचिंग आउटफिट पहनना था। एक तरफ मस्टर्ड कलर के लहंगा चोली में अफसाना खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं, साज़ ने उनसे मिलते जुलते कलर के कुर्ता पायजामा में काफी जच रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन