1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कैंसर के इलाज से एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, छलका दर्द, कही ये बात

कैंसर के इलाज से एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, छलका दर्द, कही ये बात

 Published : Aug 16, 2025 11:58 pm IST,  Updated : Aug 17, 2025 12:06 am IST

दीपिका कक्कड़ ने अपने लिवर कैंसर की खबर बताकर सबको चौंका दिया था। अब एक्ट्रेस अपना इलाज करा रही हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी फैंस को दी।

Dipika Kakar- India TV Hindi
दीपिका कक्कड़ Image Source : INSTAGRAM/@MS.DIPIKA

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जिन्हें वह अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट देती है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई बेहतरीन शोज किए जो यादगार बन गए हैं। उन्होंने रियलिटी शोज भी किए हैं और अब व्लॉग्स के जरिए अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। वह अपने पति शोएब इब्राहिम, बेटे रुहान और अन्य लोगों के बारे में अक्सर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने बताया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है। यह खबर सुनाते हुए उनका परिवार परेशान हो गया, लेकिन शोएब इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे। दीपिका ने अपने कैंसरग्रस्त ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद से वह कई तरह की समस्याओं से जूझ रही हैं।

कैंसर के इलाज से दीपिका का हाल बेहाल

एक्ट्रेस इसी बीमारी के लिए 18 महीने से इलाज करवा रही हैं। शोएब ने बताया था कि ट्यूमर दोबारा ने हो इसलिए उन्होंने इलाज को लंबा समय तक चलाने का फैसला किया। उन्होंने पिछले महीने इलाज शुरू किया था, जिसके बाद उन्हें कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो रहे हैं। अब, दीपिका कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे वह एक कठिन दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने लिखा, 'ऐसे दिन जब इलाज बहुत मुश्किल होता है और छोटी-छोटी चीजें भी भारी लगने लगती हैं।'

Dipika Kakar
Image Source : INSTAGRAM/@MS.DIPIKAदीपिका कक्कड़ की इंस्टाग्राम

इन परेशानियों से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़

हाल ही में अपने व्लॉग्स में उन्होंने टारगेटेड थेरेपी के लिए ले रही गोलियों के बारे में भी बताया था। उन्होंने कुछ ब्लड टेस्ट और ईसीजी करवाया था। अब उन्हें इन दवाइयों को खाने के बाद से घबराहट हो रही है। उन्होंने कहा, 'अब जब भी मैं इस बारे में किसी डॉक्टर से बात करती हूं तो मुझे ऐसा ही महसूस होता है। मुझे घबराहट होती है और हो सकता है कि अगले महीने जब हम मेरा स्कैन और ट्यूमर मार्कर टेस्ट दोबारा करेंगे तो यह और बढ़ जाए। मेरी ईएनटी समस्याएं, अल्सर और हथेली पर चकत्ते, ये सब टारगेटेड थेरेपी की ली जा रही दवा के साइड इफेक्ट्स हैं। अगर सूजन बहुत ज्यादा बढ़ जाई तो मुझे इन साइड इफेक्ट्स को ठीक करने के लिए भी दवाएं लेने होगी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन