1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पार्थ समथान संग विवाद के बीच ट्रोलिंग से परेशान हुईं ऋषिता कोठारी, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- भगवान मेरे साथ हैं

पार्थ समथान संग विवाद के बीच ट्रोलिंग से परेशान हुईं ऋषिता कोठारी, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- भगवान मेरे साथ हैं

 Published : Apr 23, 2026 05:28 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 05:28 pm IST

पार्थ समथान सगं लड़ाई के बीच उनकी को-एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी ने ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बात की। उन्होंने बताया कि कुछ 'बॉट अकाउंट' उन्हें निशाना बना रहे थे और उनकी निजी जिंदगी के बारे में बकवास कमेंट्स कर रहे थे।

Rishita kothari- India TV Hindi
ऋषिता कोठारी Image Source : INSTAGRAM/@JUST_RISHUUUUU

टीवी एक्टर पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी 'सहर होने को है' के सेट पर हुई लड़ाई के बास से जबरदस्त चर्चा में है। झगड़े की खबरों के बीच अब नए विवादों में घिर गए हैं। हालांकि, दोनों में से किसी भी स्टार ने इस झगड़े पर सीधे तौर पर कोई बात नहीं की, लेकिन दोनों ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किए, जिससे ऑनलाइन नेगेटिविटी के बुरे असर पर बात की है। पार्थ के बाद अब एक्ट्रेस ऋषिता का पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही है।

ट्रोलिंग के बीच ऋषिता कोठारी ने तोड़ी चुप्पी

हालात तब और बिगड़ गए जब सोशल मीडिया यूजर्स के एक ग्रुप, जो पार्थ के फैन थे। उन्होंने ऋषिता को ट्रोल करना शुरू कर दिया और शो से उन्हें बदलने की भी मांग की। इस रिएक्शन का जवाब देते हुए, एक्ट्रेस ने अपने दिल का हाल बताया। एक्ट्रेस ने जजमेंट और इमोशनल परेशानी पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'मैं हमेशा से शांत इंसान रही हूं, लेकिन चुप रहने का मतलब यह नहीं है कि मुझे कुछ महसूस नहीं होता। इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे दुख नहीं होता और इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि मुझे गलत समझा जाए।'

एक्ट्रेस को इस बात का है दुख

उन्होंने आगे मिले मौकों के लिए शुक्रिया अदा किया। साथ ही पब्लिक अटेंशन के डार्क साइड पर भी बात की। ऋषिता ने आगे कहा, 'मैं सच में खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि इस इंडस्ट्री ने मुझे अपना सपना जीने और अपना टैलेंट दिखाने का मौका दिया। ऑडियंस ने मुझे जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं, यह मेरे लिए सब कुछ है। मैं उसी प्यार की वजह से यहां हूं... लेकिन कहीं न कहीं, उस प्यार ने जजमेंट और नफरत भी लाई जिसे मैं अभी भी नहीं समझती… सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि अपने दोस्तों और परिवार के लिए भी। यही बात मुझे सबसे ज्यादा दुख देती है।'

चुप्पी एक्ट्रेस पर पड़ी भारी

ऋषिता ने बुराई के सामने चुप रहने के इमोशनल असर के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'बहुत लंबे समय तक मैंने सब कुछ अपने अंदर दबाए रखा। मैंने खुद को यकीन दिलाया कि बस यही है… कि शायद नया होने का मतलब है सब कुछ चुपचाप मान लेना। मुझसे कहा गया, यह मर्दों की दुनिया है, तुम्हें इसे सहना होगा। लेकिन धीरे-धीरे, वह चुप्पी मुझ पर भारी पड़ने लगी… यह मेरी उम्मीद से ज्यादा गहरी चोट पहुंचाने लगी। कई पल ऐसे भी आए जब इसने मुझे बेबस, अनसुना और बहुत अकेला महसूस कराया, जैसे मैं कुछ भी कहूं या न कहूं, उस पर फिर भी सवाल उठाए जाएंगे।'

ऋषिता कोठारी ट्रोलिंग से हुईं परेशान

ऑनलाइन मिल रही नफरत पर सवाल उठाते हुए, उन्होंने कहा, 'चुप रहने को घमंड क्यों माना जाता है? रिएक्ट न करने को गिल्ट क्यों माना जाता है? प्यार के साथ इतनी नफरत क्यों आती है? मैं यहां बस काम करने, परफॉर्म करने, आगे बढ़ने और प्यार और दया फैलाने के लिए हूं - उन लोगों के लिए जो सच में मेरे साथ खड़े हैं। मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि नफरत की इस उथल-पुथल में कुछ रोशनी मिले… और वह सच, आखिरकार, खुद बोलेगा।' उन्होंने अपने नोट के आखिर में कहा, 'भगवान मेरे साथ हैं। शायद मेरी चुप्पी ने बहुत ज़्यादा कह दिया। हर हर महादेव।'

ऋषिता संग विवाद के बीच पार्थ ने ब्रेक की घोषणा

इससे पहले पार्थ ने ऑनलाइन नेगेटिविटी पर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें बॉट अकाउंट्स ने टारगेट किया था जो उनकी पर्सनल लाइफ और परिवार के बारे में कमेंट्स पोस्ट कर रहे थे। किसी का नाम लिए बिना एक्टर ने इशारा किया कि उन्हें पता हो सकता है कि ट्रोलिंग के पीछे कौन है, लेकिन उन्होंने इस मामले को पब्लिकली नहीं बढ़ाया।

ये भी पढे़ं-

KSBKBT 2 की नई एंट्री से होगा धमाका, तुलसी के उड़ेंगे होश, करण-नंदिनी की जिंदगी में मचेगी हलचल

TRP में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की बादशाहत बरकरार, YRKKH की हुई चांदी, टॉप 5 बाहर हुआ अनुपमा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन