1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. यौन उत्पीड़न मामले में फंसे एजाज खान, जेल जाने की आई नौबत, लगाई अग्रिम जमानत की गुहार

यौन उत्पीड़न मामले में फंसे एजाज खान, जेल जाने की आई नौबत, लगाई अग्रिम जमानत की गुहार

 Reported By: Saket Rai Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Jun 02, 2025 11:07 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 11:22 pm IST

पुलिस हाउस अरेस्ट विवाद के बीच अब एजाज खान नई मुसीबत में फंस गए। एजाज खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में यौन उत्पीड़न मामले में अग्रिम जमानत की अर्जी दर्ज की है।

Ajaz khan- India TV Hindi
एजाज खान Image Source : INSTAGRAM

उल्लू ऐप के हाउस अरेस्ट विवाद के बाद अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेता एजाज खान की मुश्किलें बढ़ ही जा रही हैं। मनोरंजन के गलियारों में अपनी हरकतों के लिए बदनाम एजाज खान पर एक और गंभीर आरोप लगा है। जी हां, महिला के साथ यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी अभिनेता ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल के लिए किया अर्जी दाखिल की है। एजाज की ओर से वकील अशोक सराओगी के माध्यम से बॉम्बे हाई कोर्ट में ये याचिका दायर की गई है। उन पर इसके पहले अश्लील सामग्री प्रसारित करने का आरोप लगा था, जिसके बाद अंबोली पुलिस ने एक वीएचपी कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी।

एजाज खान ने काम झांसा देकर किया रेप 

अभिनेता ने अपने वकील अशोक सराओगी के माध्यम से बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। यह मामला मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है जहां एक मॉडल द्वारा आरोप लगाया गया था कि शो में काम दिलाने के नाम पर एजाज खान ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया। महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक शादी का झांसा देकर और एक ऑनलाइन शो में काम दिलाने के नाम पर अभिनेता द्वारा महिला के साथ रेप किया गया। महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक इसी साल 4 अप्रैल को दोपहर करीब 2:15 बजे एजाज ने उन्हें अपने जोगेश्वरी (वेस्ट) स्थित घर बुलाया और वहां उनका यौन शोषण किया। फिर 24 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 3:15 बजे वह रेप पीड़िता के घर आए और एक बार फिर से महिला का यौन शोषण किया।

एजाज खान ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका

मुंबई के दिंडोशी कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब एजाज खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। अपनी याचिका में उन्होंने शिकायतकर्ता पर जबरन वसूली का प्रयास करने का भी आरोप लगाया और दावा किया है कि उनसे 10 लाख की मांग की गई, लेकिन बाद में वह पीछे हट गई। अग्रिम जमानत की याचिका को लेकर जल्द ही बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन