1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 50 साल पुराने अमेरिकी शो का कॉपी है व्हील ऑफ फॉर्च्यून? अक्षय कुमार भी टीवी पर रचेंगे इतिहास

50 साल पुराने अमेरिकी शो का कॉपी है व्हील ऑफ फॉर्च्यून? अक्षय कुमार भी टीवी पर रचेंगे इतिहास

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 28, 2026 11:08 am IST,  Updated : Jan 28, 2026 11:08 am IST

अक्षय कुमार का टीवी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून सोनी टीवी पर प्रीमियर हो गया है। यहां बीते रोज पहुंचे रितेश देशमुख के साथ अक्षय ने खूब मस्ती की।

AKshay Kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM@AKSHAYKUMAR

अक्षय कुमार अपने शो 'फीयर फेक्टर' और 'खतरों के खिलाड़ी' शो के बाद एक बार फिर टीवी पर अपना जलवा दिखा रहे हैं। बीते रोज अक्षय कुमार का टीवी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का प्रीमियर सोनी लिव पर प्रीमियर हुआ है। यहां अक्षय ने सिनेमा और टीवी के अंतर पर बात की और खिलाड़ियों के साथ जमकर धूम मचाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये शो अमेरिका के 50 साल पुराने गेम शो से इंस्पायर्ड है और इतना ही नहीं इस शो का नाम भी यही है। 

50 साल पुराने अमेरिकन शो से इंस्पायर्ड है शो

अमेरिका में साल 1975 में मर्व ग्रिफिन नाम के क्रिएटर ने 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' शो  बनाया था जो सुपरहिट रहा था। इस शो का तर्ज ऐसा था कि एक पजल है और उसके एक शब्द का खुलासा पहिया घुमाकर होता था। इसके बद पजल को सॉल्व करना होता था और जीतने वाले को नगद इनाम मिलता था। ये शो आते ही हिट रहा था और कई साल तक लगातार चलता रहा। इतना ही नहीं 1975 के बाद इस शो के नए सिरे से शुरू किया गया और 1983 में इसे फिर से टीवी पर प्रीमियर किया। इसके बाद से लगातार अमेरिका में ये शो बीते 2 साल पहले 2024 तक चलता रहा। 

अक्षय कुमार ने टीवी और सिनेमा में बताया अंतर

अब इस व्हील ऑफ फॉर्च्यून नाम के गेम शो को बॉलीवुड ने एडेप्ट किया है और अक्षय कुमार इसे होस्ट कर रहे हैं। बीते रोज इसके पहले शो का प्रीमियर सामने आया है और यहां अक्षय कुमार ने अपने भावनात्मक रिएक्शन दिए हैं। अक्षय ने टीवी और सिनेमा का भी अंतर बताया है। उन्होंने बताया कि 'सिनेमा जीवन से कहीं बड़ा है, एक विशाल कैनवास पर खेला जाता है जहां आप कुछ घंटों के लिए एक किरदार निभाते हैं और उन कुछ घंटों से परे दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं। लेकिन टेलीविजन एक अलग तरह का बंधन बनाता है। जहां सिनेमा आपको सपने दिखाता है, वहीं टेलीविजन आपको अपनेपन का एहसास देता है। यह हर दिन घरों में आता है और लोगों की दिनचर्या और बातचीत का हिस्सा बन जाता है।' 

पहले ही दिन लगा मस्ती का बाजार

व्हील ऑफ फॉर्च्यून के पहले एपिसोड में अक्षय कुमार ने खूब मस्ती का बाजार लगाया। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने शादी के बाद माफी मांगने में महारथ हासिल कर ली है। शो में अक्षय के साथ पहुंचे रितेश देशमुख और जेनेलिया के साथ भी उन्होंने खूब मस्ती की। अक्षय ने रितेश की टांग खींचते हुए कहा कि ये भी खूब माफी मांगते हैं इन्हें अपना नाम रितेश देशमुख से बदलकर सॉरी देशमुख रख लेना चाहिए। यहां करिश्मा कपूर भी पहुंची और अक्षय ने अपनी 1992 में उनके साथ आई फिल्म दीदार की शूटिंग के किस्सों को याद किया। इतना ही नहीं दोनों ने अपनी फिल्म का गाना 'दीदार हो गया मुझको प्यार हो गया' गाने पर डांस भी किया। 

ये भी पढ़ें- 'झूठी दोस्ती...उसकी मां मुझे ट्रॉमा देती है', सारा अली खान से लड़ाई में ओरी ने अमृता सिंह को भी घसीटा, टूटी दोस्ती और क्लेश की वजह आई सामने

Arijit Singh love story: पहले प्यार में धोखा, एक साल में ही टूटी शादी, बिखरे सिंगर को फिर मिला बचपन की दोस्त का साथ, बदल गई जिंदगी और किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन