1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के इस कंटेस्टेंट के हाथ लगा जैकपॉट, अमिताभ बच्चन ने की तारीफ

'कौन बनेगा करोड़पति 16' के इस कंटेस्टेंट के हाथ लगा जैकपॉट, अमिताभ बच्चन ने की तारीफ

 Published : Sep 24, 2024 12:08 am IST,  Updated : Sep 24, 2024 06:31 am IST

अमिताभ बच्चन ने उज्जवल प्रजापत के दृढ़ संकल्प की सराहना की क्योंकि वह 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में 1 करोड़ के सवाल का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं। राजस्थान के उज्जवल प्रजापत से बिग बी ने 1 करोड़ का सवाल पूछा था।

Amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source : INSTAGRAM

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 16वें सीजन में अपने रोमांचक गेमप्ले और दिल को छू लेने वाली कहानियों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। क्विज शो में राजस्थान के उज्जवल प्रजापत हॉटसीट पर बैठे और शो में बड़ी जीत हासिल करने के अपने सपने को पूरा करने के लिए बिग बी के 1 करोड़ वाले सवाल का जवाब देने की कोशिश करते दिखाई दिए, जिसके बाद अमिताभ बच्चन उनकी तारीफ करते हुए दिखे। राजस्थान से आने वाले उज्ज्वल प्रजापत ने अपनी शिक्षा का लोन चुकाने के लिए लोकप्रिय क्विज शो से बड़ी रकम जीतने का फैसला किया।

अमिताभ बच्चन ने उज्ज्वल की तारीफ

अमिताभ बच्चन उज्ज्वल प्रजापत से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने कहा, 'मुझे आपके बारे में जो बात वाकई पसंद है वह यह है कि आपने जो कुछ भी सहा है, उसके बावजूद आपके चेहरे पर निराशा नहीं देखने को मिलती है। आप हर बात को मुस्कुराहट के साथ बोलते हैं और आपकी ये बात हमारे दिल को छू गई है।' अभिनेता ने आगे कहा कि  ज्ञान उम्र, धर्म या जाति तक सीमित नहीं है; ज्ञान से कमाया गया धन हर किसी के लिए मूल्यवान होता है। जितना अधिक हम सीखेंगे, उतना ही अधिक हमारा धन इसके साथ बढ़ सकता है। इसका बड़ा उदाहरण उज्जवल जी हैं, जो आज हमारे साथ हैं।

KBC में उज्जवल ने बताया दर्द भरी जिंदगी का सच

अमिताभ बच्चन को जब उज्जवल की कहानी पता चली तो वे बेहद भावुक हो गए। प्रतिभागी ने बताया कि कैसे उसकी मां और दादी बर्तन बेचकर अपना घर चला रही हैं। जबकि उसके पिता मजदूरी करते हैं, लेकिन शराब की लत के कारण वे कर्ज में डूबे हुए हैं। उज्जवल 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में 50 लाख जीतने के बाद 1 करोड़ के सवाल का जवबा देते हुए नजर आने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन