Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे! कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में किया खुलासा

प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे! कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में किया खुलासा

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Apr 03, 2022 01:56 pm IST, Updated : Apr 03, 2022 01:56 pm IST

अंकिता लोखंडे अपनी वेब सीरीज पवित्र रिश्ता के अगले सीजन को प्रमोट करने कंगना रनौत के शो लॉक अप में आई थीं।

अंकिता लोखंडे, कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' में हुईं शामिल- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- ANKITA LOKHANDE अंकिता लोखंडे, कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' में हुईं शामिल

Highlights

  • अंकिता लोखंडे और कंगना रनौत ने 'मणिकर्णिका' में साथ काम किया है।
  • अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी में कंगना रनौत शामिल हुई थीं।

कंगना रनौत और अंकिता लोखंडे की दोस्ती काफी गहरी है। दोनों ने 'मणिकर्णिका' में साथ काम किया था और कंगना रनौत अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी में भी शामिल हुईं। हाल ही में अंकिता कंगना के रियलिटी शो लॉक अप में अपनी वेब सीरीज पवित्र रिश्ता के अपकमिंग सीजन को प्रमोट करने आई थीं। अगर आप लॉक अप देखते हैं, तो जानते होंगे कि यहां प्रतियोगियों को अपने रहस्य साझा करने पड़ते हैं, ऐसे में कंगना रनौत ने अंकिता लोखंडे से भी एक रहस्य बताने को कहा। कंगना ने कहा, "अंकिता हमारे यहां एक परंपरा है कि लोगों को अपने जीवन से एक रहस्य प्रकट करना होता है।" 

HOT! लेटेस्ट फोटोशूट में अनुष्का शर्मा से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं विराट कोहली

इस पर अंकिता ने कहा कि उनके पास कोई राज नहीं है, लेकिन बाद में जब कंगना ने जोर दिया, तो अभिनेत्री ने कहा, "ठीक है तो विक्की को भी यह नहीं पता। मुझे बधाई दो दोस्तों, मैं प्रेग्नेंट हूं।" खैर, ये सुनकर कंटेस्टेंट और कंगना बेशक हैरान रह गए, लेकिन बाद में अंकिता ने कहा, "अप्रैल फूल बनाया।" इस पर कंगना ने जवाब दिया, "1 अप्रैल भी नहीं है आज।" 

भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया के घर बेटी ने लिया जन्म? जानिए कॉमेडी क्वीन ने क्या कहा

हालाँकि, जब अंकिता जाने लगीं तो एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा, "मुझे आशा है कि तुम्हारा झूठा सीक्रेट जल्दी सच हो जाए।" और अंकिता ने जवाब दिया, "जल्दी होगा।" 

अंकिता ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ 14 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों वर्तमान में स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो स्मार्ट जोड़ी का हिस्सा हैं।

Update: मलाइका अरोड़ा को मिली अस्पताल से छुट्टी, कार एक्सीडेंट में हुई थीं चोटिल

कल अंकिता और विक्की की शादी के बाद का पहला गुड़ी पड़वा था, और अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपने पहले और खास गुड़ी पड़वा को लेकर पोस्ट किया।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement