1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Annu Kapoor Hospitalised: अन्नू कपूर के सीने में हुआ तेज दर्द, अस्पताल में हुए भर्ती

Annu Kapoor Hospitalised: अन्नू कपूर के सीने में हुआ तेज दर्द, अस्पताल में हुए भर्ती

 Published : Jan 26, 2023 08:48 pm IST,  Updated : Jan 26, 2023 08:48 pm IST

अन्नू कपूर को आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अन्नू कपूर को सीने में तेज दर्द हो रहा था।

twitter- India TV Hindi
Annu Kapoor Image Source : TWITTER

टीवी इंडस्ट्री के फेमस गायक, होस्ट और बेस्ट एक्टर में से एक अन्नू कपूर की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, उन्हें सीने में तेज दर्द हो रहा था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। एक्टर का गंगाराम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के जीवन में हुई इस शख्स की एंट्री, विराट को छोड़ दूसरे के साथ हुईं रोमांटिक

गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, "अन्नू कपूर को सीने में दर्द की समस्या के लिए भर्ती कराया गया था, उन्हें कार्डियोलॉजी में डॉ. सुशांत वट्टल की देखरेख में रखा गया है। वह वर्तमान में स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन