1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa की तबाही के लिए डिंपी-मालती देवी की टीम में शामिल होगा नया शख्स, आएंगे ये भयंकर पांच ट्विस्ट

Anupamaa की तबाही के लिए डिंपी-मालती देवी की टीम में शामिल होगा नया शख्स, आएंगे ये भयंकर पांच ट्विस्ट

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 14, 2023 10:09 am IST,  Updated : Aug 14, 2023 10:09 am IST

'अनुपमा' में इस हफ्ते एक-दो नहीं बल्कि पांच ट्विस्ट आएंगे। हर ट्विस्ट काफी धमाकेदार होने वाला है। अनुपमा की परेशानियां पाचों ट्विस्ट बढ़ाएंगे। पाखी के डोमेस्टिक वॉयलेंस का सच भी सामने आएगा।

Anupamaa, Anupamaa upcoming 5 twist- India TV Hindi
अनुपमा। Image Source : DESIGN PHOTO

'अनुपमा' सालों से लोगों का दिल जीत रहा है। इस शो में आने वाले ट्विस्ट कई सालों से लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। दर्शकों को अनुपमा की जिंदगी में आने वाली मुसीबतें अब अपनी लगने लगी हैं। मेकर्स भी हर दिन नया मोड़ लाकर फैंस को बांधे रखते हैं। अब फिर शो में नया ट्रैक आ गया है, जिसका अनुपमा और अनुज मिलकर सामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अनुपमा के सामने अधिक का सच आने वाला है। अधिक-पाखी की लड़ाई के सच का खुलासा कोई और नहीं बल्कि रोमिल करेगा।

पाखी झेलती रहेगी डोमेस्टिक वॉयलेंस

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी डोमेस्टिक वॉयलेंस झेलती रहेगी। वो घर वालों की परेशानी के चलते किसी से भी सच्चाई नहीं बताएगी। वहीं अधिक लगातार उसे पीटता रहेगा और बरखा इस बात को छिपाती रहेगी। 

रोमिल सामने लाएगा अधिक की सच्चाई
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि रोमिल अधिक की सच्चाई सबके सामने लाएगा। वो घर वालों के सामने बताएगा कि पाखी को अधिक पीटता है। इस सच के सामने आने के बाद अनुपमा की लाइफ में एक नया बवाल खड़ा हो जाएगा। अनुपमा बेटी का कैसे साथ देगी ये देखने वाली बात होगी।

अनुज देगा बरखा, अधिक और अंकुश को घर से निकालने की वॉर्निंग
वहीं बरखा, अधिक और अंकुश के सामने एक परेशानी खड़ी होने वाली है। अनुज तीनों को घर से बेघर करने की वॉर्निंग देगा। ऐसे में 

मालती देवी बनाएगी नया गेम प्लान
वहीं मालती देवी ने अनुपमा की जिंदगी तबाह करने की ठान ली है। वो भले ही पहली बार अनुपमा की बेटी छोटी को सच बताने से चूक गई, लेकिन वो ये प्रयास दोबारा करती नजर आएंगी। वहीं वो डिंपी और समर को पूरी तरह से अपने कंट्रेल में कर लेगी।

डिंपी करेगी शाह परिवार का जीना हराम
वैसे भी डिंपी अब मालती देवी से मिल गई है। अनुपमा के खिलाफ दोनों मिलकर चाल चलेंगी।  डिंपी लगातार शाह परिवार के राज मालती देवी के सामने खोलती नजर आने वाली है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि डिंपी के भाई की एंट्री होगी और इसके साछ तीन लोग मिलकर अनुपमा को नुकसान पहुंचाएंगे। 

ये भी पढ़ें: फूले नहीं समा रहे धर्मेंद्र, चारों बच्चों को साथ देखकर हुए भावुक, वीडियो शेयर कर कही दिल की बात

'ओएमजी 2' के आगे सुनामी साबित हो रही 'गदर 2', जानें तीन दिनों की पूरी कमाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन