1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa के इस फैसले से सातवें आसमान पर पहुंचेगा अनुज का रोमांस, पैरों में गिरकर माफी मांगेगा नकुल!

Anupamaa के इस फैसले से सातवें आसमान पर पहुंचेगा अनुज का रोमांस, पैरों में गिरकर माफी मांगेगा नकुल!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 23, 2023 02:10 pm IST,  Updated : Jun 23, 2023 02:11 pm IST

'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में अनुपमा और अनुज का प्यार नई ऊंचाइयों को छुएगा। वहीं नकुल का भेद भी खुल जाएगा। वो अनुपमा के पैरों में गिरकर माफी मांगने वाला है।

Anupamaa- India TV Hindi
अनुपमा। Image Source : SCREEN GRAB

'अनुपमा' बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर रहने के साथ ही फैंस का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है। घर-घर में ये शो देखा जाता है। हर दिन फैंस को नए ट्विस्ट का इंतजार रहता है। फैंस अनुपमा और अनुज को हमेशा खुश और साथ देखने के लिए बेचैन रहते हैं। ऐसे में आने वाला एपिसोड बहुत मजेदार होने वाला है। फैंस को कई सारे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। अनुपमा के खिलाफ साजिश रचने वाले नकुल के सच से भी पर्दा उठने वाला है। ऐसे में नकुल अनुपमा के पैरों में गिर के माफी मांगेगा। 

खुलेगा नकुल का भेद

नकुल की काली करतूत की वजह से अनुपमा फेसऑफ हार जाएगी। मालती देवी सीसीटीवी फुटेज निकलवाने को कहेगी, तभी अनुपमा को पता चलेगा कि सब कुछ नकुल का ही किया धरा है। आने वाले एपिसोड में आप खूब सारा ड्रामा देखेंगे। अनुपमा नकुल की हरकत से बहुत दुखी होगी। उसे पता चल जाएगा कि नकुल ही वो शख्स है, जिसने उसे चोट पहुंचाई और वो उसी की वजह से हार गई। इसके बाद अनुपमा नकुल को सबक सिखाएगी और उसे अहसास दिलाएगी कि उसने गलत किया। वैसे ये भेद खुलने के बाद नकुल को गलती का अहसाल होगा। 

अनुपमा करेगी नकुल को माफ
नकुल अनुपमा से अपनी गलती की माफी मांगेगा और अनुपमा उसे माफ करने के लिए तैयार भी हो जाएगी। अनुपमा सच्चाई की मूरत है और वो हर किसी के लिए अच्छा ही सोचती है। ऐसे में जब नकुल अनुपमा के पैरों में गिरकर माफी मांगेगा तो वो उसकी माफी स्विकार लेगी। अनुपमा को लगेगा कि उसे अपनी गलती का अहसास है। इस सब के बाद भी मालती देवी पूरी घटना को लेकर अचंभित रहेंगी और वो सच की तलाश में सीसीटीवी फुटेज निकलवाने में लग जाएंगी। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि अनुपमा नकुल को कैसे बचाएगी या फिर वो उसे गुरु मां के आगे एक्सपोज करेगी।

अनुपमा का बदलेगा फैसला
वहीं दूसरी ओर अनुपमा को अमेरिका जाने में सिर्फ पांच दिन बचे हैं। उसके फेरवेल की तैयारी करने में शाह परिवार लगा हुआ है। पाखी अपनी मां के लिए कपाड़िया हाउस में तैयारियां करती दिखेगी। इसको देखकर माया बेचैन है। इसी बीच अनुपमा आप आगे देखेंगे कि अनुपमा अपना अमेरिका जाने का फैसला बदल देगी और वो हमेशा के लिए अनुज के साथ रहने का फैसला करेगी। आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि माया का खेल खत्म हो जाएगा और वो अनुज-अनुपमा की जिंदगी से हमेशा के लिए चली जाएगी। 

ये भी पढ़ें: 'आदिपुरुष' के बदले डायलॉग जानकर आपको आएगा गुस्सा, कहेंगे- इससे अच्छा तो न ही बदलते!

हो गया खुलासा! मनोज मुंतशिर ने यहां से कॉपी किए 'आदिपुरुष' के हनुमान जी वाले डायलॉग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन