1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नाजायज बच्चों के बीच पिसेगी Anupamaa, काव्या का सच जानकर बिखरेगा वनराज, बरखा खड़ा करेगी बड़ा सवाल

नाजायज बच्चों के बीच पिसेगी Anupamaa, काव्या का सच जानकर बिखरेगा वनराज, बरखा खड़ा करेगी बड़ा सवाल

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 31, 2023 06:09 pm IST,  Updated : Jul 31, 2023 06:10 pm IST

'अनुपमा' का आने वाला एपिसोज नाजायज बच्चों के इर्द-गिर्द घूमता नजर आएगा। वनराज को जहां काव्या के बच्चे से जुड़ा सच पता चलेगा। वहीं अंकश भी अपनी नाजायज औलाद घर ले आएगा, जिस पर बरखा का गुस्सा फूटेगा।

Anupamaa- India TV Hindi
अनुपमा, बरखा, वनराज और काव्या। Image Source : DESIGN PHOTO

'अनुपमा' बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर रहने के साथ ही फैंस का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है। घर-घर में ये शो देखा जाता है। हर दिन फैंस को नए ट्विस्ट का इंतजार रहता है। फैंस अनुपमा और अनुज को हमेशा खुश और साथ देखने के लिए बेचैन रहते हैं। इन दिनों शो में एक के बाद एक कई धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। माया का सफर हमेसा के लिए शो से खत्म हो गया। इसी के साथ ही शो की कहानी पूरी तर बदल गई है, जहां मालती देवी अनुपमा की नई दुश्मन बन गई हैं तो वहीं काव्या की नाजायज औलाद का भी खुलासा होने वाला है। इसी बीच कई नए किरदारों की भी एंट्री हो रही है। इसी के साथ शो की कहानी आगे बढ़ रही है। 

अनुपमा को किनारे ले जाएगी काव्या

आने वाले एपिसोड की शुरुआत में अनुज कपाड़िया और शाह परिवार के हर सदस्य को शुक्रिया बोलेगा। इसके बाद सारे घर वाले 'जब कोई बात बिगड़ जाए...' पर डांस करेंगे। इसी बीच अनुपमा की नजर काव्या टकराएगी और काव्या उसका हाथ पकड़कर किनारे ले जाएगी। अनुपमा उससे पूछेगी क्या बात है जो वो कहना चाहती है? काव्या कहेगी कि उसे कुछ बताना है। वो कहेगी कि सब कितने खुश हैं। बेबी के आने की खबर से वनराज कितना बदल गया है और सभी लोग मेरे लिया कितना कुछ कर रहे हैं। वो अनुपमा को थैंक्यू कहेगी। वो कहेगी कि बा भी बदल गई हैं और उसका ख्याल रखने लगी हैं। आगे काव्या कहेगी कि सब कितना अच्छा हो रहा है। 

काव्या बताएगी राज
इस पर अनुपमा उससे पूछेगी कि जब सब सही है तो तुम परेशान क्यों हो? काव्या कहेगी कि वो छिपाना नहीं चाहती हैं और न बता पा रही है, अगर ये बात बाहर आ गई तो सब बर्बाद हो जाएगा। अनुपमा कहेगी कि साफ-साफ वो पूरी बात बताए। इस पर काव्या कहेगी कि एक राज है, जिसे वो बताना चाहती है। वो कहेगी कि उसकी गलती उसे खाए जा रही है। काव्या कहेगी कि उसके पेट में पल रहा बच्चा वनराज का नहीं है। अनुपमा सुनकर शॉक हो जाएगी। काव्या ये बताकर रोने लगेगी, वहीं वनराज परिवार वालों के साथ डांस कर रहा होगा। 

वनराज को नहीं बता सकी काव्या
इसके बाद अनुपमा, काव्या को अंदर लेकर जाएगी। अनुपमा काव्या से सवाल पूछेगी कि अगर ये बच्चा वनराज का नहीं तो किसका है। इसके जवाब में काव्या रोते हुए कहेगी अनिरुद्ध का है। अनुपमा फिर चौंक जाएगी। वहीं दूसरी ओर वनराज अनुज से कहेगा कि आज उसकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन है। अनुज और वनराज एक-दूसरे के साथ मौज-मस्ती करेंगे। वनराज पानी पीने के लिए जाएगा और देखेगा कि काव्या नजर नहीं आ रही है। वहीं दूसरी ओर काव्य कहेगी कि वो उसे ये राज बता कर बोझ तले नहीं दबाना चाहती थी, लेकिन उससे अकेले हैंडल नहीं हो रहा है। काव्या कहेगी कि उसने वनराज से बताने की कोशिश की लेकिन उसे नहीं बतता पाई। वो कहेगी कि जो बातें वो किसी से नहीं कर पाती वो अनुपमा से कर लेती है। 

सनाएगी अनुपमा को पूरी कहानी
काव्या को अनुपमा डांटेगी और कहेगी कि जो बोला उस पर शर्मिंदा न हो, बल्कि जो किया उस पर हो। वो कहेगी कि तुम और अनिरुद्ध तो सिर्फ दोस्त थे तो फिर ये कैसे हो गया। काव्या जोर-जोर से रोने लगेगी। तभी अनुपमा उसे पानी पिलाकर चुप कराएगी और कहेगी रोना बच्चे के लिए सही नहीं है। काव्या कहेगी कि बस उससे गलती हो गई। एक ऐसा पल था, जहां वो कमजोर पड़ गई। वहीं वनराज और अनुज दोनों एक साथ काव्या और अनुपमा को खोजने निकलेंगे। दोनों जा ही रहे होंगे कि तभी छोटी आ जाएगी और कहेगी कि दोनों की तस्वीरें लेनी है, दोनों वहीं रुक जाएंगे। इस दौरान काव्या पूरी कहानी अनुपमा को बताएगी कि सिर्फ एक पल में सब हो गय। अनुपमा कहेगी कि ये गलती सिर्फ एक पल की होती है, लेकिन इसकी सजा पूरे परिवार को भोगनी पड़ेगी। अनुपमा, काव्या को बहुत डांटेगी।

वनराज को बताएगी जिम्मेदार
अनुपमा कहेगी कि इससे अच्छा रिश्ता तोड़ देना चाहिए था। रिश्ते में रहकर धोखा नहीं देना चाहिए। अनुपमा कहेगी लोग रिश्ते का मजाक बनाते है और तुमने दो रिश्ते को ही मजाक बना दिया है। अनुपमा पुरानी बात याद करते हुए कहेगी कि पहले तुमने मेरी शादी पर बेवफाई का दाग लगाया और आज अपनी शादी पर ही लगा दिया। काव्या कहेगी कि वो कोई सफाई नहीं दे रही। अनुपमा उसे बार-बार गलत कहेगी। तभी काव्या कहेगी कि सारी गलती मेरी नहीं है, कुछ गलतियां वनराज की भी हैं। वो कहेगी वो पूरी तरह से अकेली पड़ गई थी। न वनराज मुझसे बात करता था परिवार वाले। काव्या कहेगी कि मैंने अपना सब कुर्बान कर दिया था। वनराज और बा दोनों मुझे इग्नोर करते थे। इस परिवार के लोगों ने मुझे कभी नहीं अपनाया। जब मैं बाहर वाली थी तब सबने अपनाया और जब घर की बहू बनी तो सबने पराया कर दिया। 

काव्या से कैसे हुई गलती
काव्या आगे कहेगी कि वो वनराज से बहुत प्यार करती है, मगर उसे कभी भी वो प्यार नहीं मिला जो मुझे चाहिए थे। आठ साल से हमारा अफेयर था फिर भी उसने शादी से मना कर दिया था। जैसे-तैसे उसे मनाया, लेकिन वो शादी वाले दिन छोड़कर भाग गया था। काव्या कहेगी कि वनराज को सबकी चिंता थी, लेकिन मेरी नहीं। रोज-रोज के तानों की वजह से मैंने घर छोड़ दिया था। मैं होटल मे रह रही थी, मैंने जिसके लिए सब कुछ किया वो लोग मुझे वापस भी नहीं बुलाए। इसी बीच एक मॉडलिंग असाइंमेंट के लिए मुंबई जाना पड़ा, वो भी उन दिनों वहीं था। एक दिन ऐसा आया जब मैं पूरी तरह टूट गई, तभी एक दिन अनिरुद्ध मुझसे मिलने आया और फिर उसके गले लगकर रोई, लगा कि कोई अपना है, जो मेरी फिक्र करता है। उसने मुझे इस कदर पकड़ा की, मैं वहीं उसके आगे बिखर गई। 

अंकुश लाएगा अपनी नाजायज औलाद
इसी बीच अगले सीन में वनराज सीढियों से चढ़कर अनुपमा-काव्या को बुलाने जा ही रहा होता है कि सीढ़ी पर गिर जाता है। इस बीच काव्या अपनी पूरी कहानी अनुपमा को बता देगी। वो कहेगी कि उसे महसूस हो रहा है कि वो गलत है। इसके आगे प्रीकेप में दिखाया गया कि अनुपमा चुप है और काव्या कह रही है कि मैं वनराज को बता ही नहीं सकती कि वो जिस बच्चे के लिए इतना खुश है वो उसका नहीं अनिरुद्ध का है। तभी दरवाजा के पीछे खड़ा होकर वनराज सुन लेगा। वहीं दूसरी ओर अंकुश अपने नाजायज बच्चे को लेकर घर आ जाएगा। बरखा हंगामा करेगी कि वो बच्चे को घर में नहीं रहने देगी, वो अनुपमा से सवाल पूछेगी क्या वो बच्चा अगर अनुज का होता तो वो उसे घर में लाने देती।

ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस ओटीटी 2' से दूसरे हफ्ते ही हुई इस कंटेस्टेंट की छुट्टी! चार लोगों पर गिरी नॉमिनेशन की गाज

'गदर 2' में दो विलेन बढ़ाएंगे सनी देओल की मुश्किलें, तारा सिंह से टकराने के लिए एक ने इतने सालों से नहीं बनाई दाढ़ी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन