1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa-समर के तानों से छूटेंगे डिंपी के पसीने, रोमिल आएगा पाखी के करीब

Anupamaa-समर के तानों से छूटेंगे डिंपी के पसीने, रोमिल आएगा पाखी के करीब

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 25, 2023 11:49 am IST,  Updated : Aug 25, 2023 11:49 am IST

'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में फुल फैमिली ड्रामा देखने को मिलने वाला है। एक ओर रोमिल और पाखी की दोस्ती होगी। वहीं दूसरी तरफ डिंपी की क्लास लगाई जाएगी। समर और अनुपमा दोनों डिंपी को ताने मारेंगे।

Anupamaa- India TV Hindi
अनुपमा। Image Source : TWITTER

'अनुपमा' सालों से लोगों का दिल जीत रहा है। इस शो में आने वाले ट्विस्ट कई सालों से लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। दर्शकों को अनुपमा की जिंदगी में आने वाली मुसीबतें अब अपनी लगने लगी हैं। मेकर्स भी हर दिन नया मोड़ लाकर फैंस को बांधे रखते हैं। अब फिर शो में नया ट्रैक आ गया है, जिसका अनुपमा और अनुज मिलकर सामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अनुपमा के सामने बड़ी मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं। अधिक पाखी के सामने ऐसा मायाजाल फेंकेगा कि वो उसमें बुरी तरह फंस जाएगी। वहीं खाने की टेबल पर हाई वोलटेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। वहीं शाह हाउश में बा डिंपी का दिमाग ठीक करने के लिए उससे घर का काम कराएंगी। 

अनुपमा लगाएगी डिंपी को फटकार

'अनुपमा' की शुरुआत होते ही डिंपी को फटकार लगने वाली है। अनुपमा शाह हाउस पहुंचेगी। इसी बीच डिंपी के घर में लाइट चली जाएगी, जिस पर वो नीचे आकर पूछेगी कि लाइट जाने की वजह क्या है। इसके जवाब में बा उसे बताएंगी कि बिजली का बिल नहीं दिया है। इस पर वो बिल पे करने के लिए कहेगी, लेकिन अनुपमा उसे हड़का देगी और कहेगी कि बंटवारे के बाद बिल भी अलग-अलग ही देना है। डिंपी की हालत खराब होती नजर आएगी। डिंपी इस बीच बा से भी बहस करेगी, लेकिन अनुपमा बोलती बंद कर देगी।

पाखी-रोमिल की होगी दोस्ती
इसी बीच कपाड़िया हाउस में पाखी और रोमिल करीब आने वाले हैं। दोनों की दोस्ती होगी और दोनों साथ मस्ती करते दिखेंगे। रोमिल पाखी को समझाएगा कि वो अधिक का असल चेहरा देखे और अनुपमा से न लड़ा करे। इस पर पाखी उसे बहाने बताएगी। पाखी अधिक के लिए केक बनाएगी जो अधिक को भी खिलाएगी। रोमिल पाखी से दोस्ती कर के कहेगा कि वो अधिक को टेस्ट करना चाहता है कि क्या वो पाखी को प्यार करता भी है या नहीं। इस पर पाखी उसकी इस बात में आ जाएगी और अधिक के प्यार को टेस्ट करने के लिए तैयार हो जाएगी। दोनों को प्यार से बात करता देखकर अनुपमा बहुत खुश होगी। 

डिंपी-समर करेंगे बंटवारे पर चर्चा
डिंपी-समर बंटवारे पर चर्चा करेंगे। डिंपी कहेगी कि बंटवारे बड़ा महंगा पड़ रहा है। ऐसे में समर कहेगा कि परिवार के साथ दोबारा प्यार से रहना शुरू कर देना चाहिए। इस पर जवाब देते हुए डिंपी कहेगी कि वो परिवार के साथ कभी नहीं रहेगी। वो अपने खर्च घटाने की बात करेगी। समर उसे कहेगा कि यही बात बा भी समझाती थी तो तुम्हें समझ नहीं आता था। डिंपी कहेगी कि समर भी अनुपमा की तरह ही उसे ताना मारने लगा है। दोनों के बीच कहा सुनी होगी और वहां से समर चला जाएगा। 

अनुपमा-पाखी करेंगे बातचीत
वहीं दूसरी ओर पाखी, अनुपमा से बात करेगी। वो कहेगी कि अनुपमा ने भी वनराज को माफ कर दिया था तो ऐसे में वो क्यों अधिक को माफ नहीं कर सकती। इस पर अनुपमा उसे सही वजह समझाएगी। पाखी को फिर भी समझ नहीं आएगा। पाखी कहेगी कि अनुपमा ने पहले वनराज फिर अनुज को माफ किया और मौका दिया तो वो क्यों अधिक को मौका नहीं दे सकती। इसी बात पर अनुपमा चुप रह जाएगी। 

प्रीकेप में आप रोमिल और बरखा का आमना-सामना देखेंगे। बरखा को रोमिल मुंहतोड़ जवाब देगा तो वो भी उसे पलटकर तमाचा जड़ देगी। इसके बाद बरखा को अनुपमा खूब खरीखोटी सुनाएगी और कहेगी कि उसने रोमिल को उकसाया है।

ये भी पढ़ें: KBC 15: भारतीय इतिहास से जुड़े इस सवाल पर लड़खड़ाए कंटेस्टेंट के कदम, 50 लाख जीतने से चूके

आदिल-शर्लिन से बचने के लिए राखी सावंत ने खेला नया दांव, दरगाह पहुंचकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस              

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन