1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 611 घंटे में बनकर तैयार हुआ अनुष्का सेन का गाउन, 34 कारीगरों की मेहनत लाई रंग, कान्स में बिखेरा हुस्न का जादू

611 घंटे में बनकर तैयार हुआ अनुष्का सेन का गाउन, 34 कारीगरों की मेहनत लाई रंग, कान्स में बिखेरा हुस्न का जादू

 Published : May 17, 2025 11:44 pm IST,  Updated : May 17, 2025 11:44 pm IST

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अनुष्का सेन ने अपने डेब्यू गाउन की वजह से खूब चर्चा में है, जिसे बनाने में 611 घंटे और 34 कारीगरों लगे।

Anushka Sharma- India TV Hindi
अनुष्का सेन Image Source : INSTAGRAM

अनुष्का सेन ने मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है और 22 साल की उम्र में ही कई उपलब्धियां हासिल कर ली है। अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए, उन्होंने कान्स के चौथे दिन डेब्यू किया। एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर एक शानदार वाइन कलर का मरमेड स्टाइल गाउन पहना था। मरमेड स्टाइल के प्लम ब्राइडल साटन से बने इस गाउन में बारीक कढ़ाई, स्टाइलिश बो और लॉन्ग टेल में ट्रेडिशन और सोफिस्टिकेशन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाउन के बारे में कुछ खास बातें भी शेयर की है।

34 कारीगरों ने बनाया एक्ट्रेस का गाउन

अनुष्का के गाउन में भारत और कोरिया की कारीगरी का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला। जिसे रेशम, सलमा सितारा, बदला, मुकैश, कुंदन, टिल्ला और क्रिस्टल थ्रेड वर्क के कॉम्बिनेशन से तैयार किया गया। वहीं फूलों की बेल से डिजाइन किया है। इसमें बीच-बीच में मोर बने हुए हैं। अनुष्का सेन ने अपने गाउन से भारतीय परंपरा और दक्षिण कोरियाई की सांस्कृतिक को खूबसूरती से पेश किया है। इस प्रकार, यह भारत के समृद्ध कपड़ा इतिहास और दुनिया के साथ इसके संबंध की कहानी बयां करता है। एक्ट्रेस की टीम ने बताया कि इस गाउन को बनाने में 34 मास्टर कारीगर की कुशल टीम ने तीन सप्ताह में 611 घंटे का समय लिया।

Anushka Sen
Image Source : INSTAGRAMअनुष्का सेन का कान्स डेब्यू गाउन

बॉलीवुड एक्ट्रेस साउथ कोरिया में मचाएगी धूम

उन्होंने अपने लुक को लंबे स्टाइलिश पोनीटेल और मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया, जो उनकी खूबसूरत में चार चांद लगा रहा है। अनुष्का ने नमस्ते और कोरियन हार्ट पोज देकर लोगों का दिल जीत लिया। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि वह साउथ कोरिया टूरिज्म एंबैसडर चुनी गई हैं और कुछ के-ड्रामा पर काम कर रही हैं, जिसमें फिल्म 'एशिया' और 'क्रश' नाम की एक सीरीज शामिल है। इसमें वह ओलंपिक शूटर किम ये-जी के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कई टेलीविजन शो जैसे कि 'यहां मैं घर घर खेली', 'बाल वीर', 'देवों के देव... महादेव' और 'खूब लड़ी मर्दानी-झांसी की रानी' आदि में काम कर मशहूर हुईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन