1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'किसी का भी करियर बर्बाद कर सकती हैं...' एक्ट्रेस पर एकता कपूर ने किया था केस, 21 साल बाद तोड़ी चुप्पी

'किसी का भी करियर बर्बाद कर सकती हैं...' एक्ट्रेस पर एकता कपूर ने किया था केस, 21 साल बाद तोड़ी चुप्पी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 31, 2025 04:19 pm IST,  Updated : Mar 31, 2025 04:19 pm IST

बरखा बिष्ट टीवी इंडस्ट्री में 21 साल से काम कर रही हैं। उन्होंने 'कितनी मस्त है जिंदगी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। बरखा ने एक्ट्रेस बनने के लिए अपना घर तक छोड़ दिया था। अब उन्होंने याद किया कि कैसे 23 साल की उम्र में एकता कपूर ने उन पर मुकदमा कर दिया था।

Ekta Kapoor- India TV Hindi
एकता कपूर ने बरखा बिष्ट पर किया था केस। Image Source : INSTAGRAM

टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने 21 साल पहले टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। टीवी एक्ट्रेस ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर एक्ट्रेस बनने का फैसला लिया था। अब हाल ही में उन्होंने अपनी एक्टिंग जर्नी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उनका करियर शुरुआत से ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है। बरखा के अनुसार, उनके लिए ये सफर बिलकुल भी आसान नहीं है। 'कितनी मस्त है जिंदगी' में उदिता के रूप में अपने टीवी करियर की शुरुआत करने वाली बरखा ने टीवी में अपने शुरुआती दिनों के तनावपूर्ण दिनों के बारे में भी बताया और उस समय का जिक्र किया जब एकता कपूर ने उन पर केस कर दिया था।

बरखा बिष्ट परिवार के खिलाफ जाकर मुंबई आई थीं

बरखा बिष्ट ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में उन दिनों के बारे में बात की जब बालाजी टेलीफिल्म्स का शो छोड़ने पर एकता कपूर ने उन पर मुकदमा कर दिया था और परेशान होने के बावजूद उन्होंने ये केस अपने परिवार को बताए बिना अकेले ही लड़ा। बरखा अपने एक्टिंग पैशन को पूरा करने के लिए और अपने पिता के सामने खुद को साबित करने के लिए उन्होंने ये केस अकेले ही लड़ा था।

जब एकता कपूर ने बरखा पर कर दिया था मुकदमा

इस केस के बारे में बात करते हुए बरखा ने कहा- 'मैंने घर पर किसी को नहीं बताया था, मैंने एक वकील को नियुक्त किया और केस लड़ा। समय के साथ, उन्हें एहसास हुआ कि यह व्यर्थ था, और मैं आभारी हूं कि उन्होंने पीछे हटना शुरू कर दिया। उस समय, एकता के पास आपका करियर बनाने या बिगाड़ने की शक्ति थी - आज भी, उनके पास ये पावर है। केस लगभग एक साल तक चला, और मैंने अपने नए शो की शूटिंग जारी रखी और साथ ही कोर्ट की सुनवाई में भी शामिल होती थी।'

इस केस के बारे में घर में किसी को नहीं बताया

बरखा आगे बताती हैं कि उन्होंने इस मुकदमे के बारे में अपने घर में किसी को नहीं बताया था। उन्होंने कहा- "घर में लड़ाई करने और मुंबई आने के बाद आप वापस जाकर शिकायत नहीं कर सकते। मैं ‘जो भी करूंगी, खुद करूंगी’ के गर्व के साथ आई थी। इसलिए, मुझे खुद ही इसे संभालना पड़ा। एक नए कलाकार के रूप में, मेरा करियर खत्म हो सकता था, लेकिन किसी दैवीय शक्ति से, एकता पीछे हट गईं। अगर वह चाहतीं, तो मेरा करियर खत्म कर सकती थीं।"

पावर ऑफ पांच में नजर आई थीं बरखा

वर्क फ्रंट की बात करें तो बरखा बिष्ट को आखिरी बार 'पावर ऑफ पांच' में रीवा अरोड़ा, जयवीर जुनेजा, आदित्य अरोड़ा, अनुभा अरोड़ा, बियांका अरोड़ा, यश सहगल और उर्वशी ढोलकिया के साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन