2016 से 2017 के बीच कई ऐसे डेली सोप आए, जो अपनी दमदार कहानी और धांसू कास्ट की वजह से चर्चा में रहे हैं। इनमें से एक था 'बेहद', जिसके दो सीजन रिलीज हुए। 'बेहद' उन टीवी सीरियल्स में से एक था जो आज भी कल्ट शोज में गिना जाता है। जेनिफर विंगेट, कुशाल टंडन और अनेरी वजानी के इस डेली सोप के सभी किरदार घर-घर में मशहूर हो गए थे। खासकर इसकी खूबसूरत विलेन माया, जो सभी की पसंदीदा बन गई। 'बेहद' की माया एक गुस्सैल, जुनूनी और खूंखार महिला है जो अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक चली जाती है और अपने हक के लिए लड़ना जानती है।
टीवी की मशहूर विलेन थीं माया
टीवी की कोमोलिका के रूप में उर्वशी ढोलकिया, 'नागिन' में अदा खान उर्फ शेषा और 'कसौटी जिंदगी की' में हिना खान का कोमोलिका का किरदार तो सभी को याद होगा, लेकिन इनके अलावा टीवी की सबसे मशहूर विलेन में से एक 'माया मल्होत्रा' भी हैं, जिसका किरदार जेनिफर विंगेट ने निभाया है। उन्होंने अपने इस किरदार से लोगों का दिल जीत लिया, जो संस्कारी बहू से लेकर एक जुनूनी विलेन तक का रोल प्ले कर चुकी हैं। 'बेहद' के सारे किरदार बहुत स्ट्रॉन्ग दिखाए गए थे। इन्हीं में एक किरदार था माया का जिसे जेनिफर विंगेट ने निभाया था। यह पहली बार था, जब उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया और दर्शकों का दिल जीत लिया।
जब माया ने पिता का किया था खून
माया 'बेहद' में अश्विन मेहरोत्रा की बेटी थी। सीरियल में वह एक खूंखार खलनायिका बनकर उभरी थीं। उनका निगेटिव कैरेक्टर छा गया था। सीरियल में उनका एक एपिसोड, आज भी टीवी के इतिहास में सबसे ज्यादा देखने जाने वाले एपिसोड्स में से एक था, जिसमें वह अपने पिता अश्विन मेहरोत्रा को मार देती है, क्योंकि उसे डर होता है कि वह अपने प्यार अर्जुन को न खो दे।
टीवी की साइकोपैथिक किलर
'बेहद' में जेनिफर विंगेट का किरदार माया मेहरोत्रा एक साइकोपैथिक किलर है जो अर्जुन के प्रति अपने जुनून को पाने के लिए कई लोगों की हत्या करती है। उसकी खास हत्याओं में उसके जालिम पिता अश्विन, उसकी मां जाह्नवी, जिसे वह डुबोकर मार देती है, उसके साथी समर और उन दूसरे लोगों को मारने की कोशिश करती है जो उसके रिश्ते के लिए खतरा बनते हैं। बेहद सीजन 1 के क्लाइमेक्स में, जब माया बहुत गुस्से में होती है तो अर्जुन उसे मार देता है। वहीं, बेहद 2 में माया को पहले से भी ज्यादा खतरनाक और बेरहम दिखाया गया था, जो ऋषि रॉय को मौत के घाट उतार देती है।
ये भी पढे़ं-
155 मिनट की फिल्म का क्लाइमेक्स देख फटी रह जाएंगी आंखें, नहीं भूल पाएंगे कहानी, सस्पेंस से है भरपूर
शादीशुदा हैं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश? अभिषेक कुमार के बयान से मची हलचल