1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 155 मिनट की फिल्म का क्लाइमेक्स देख फटी रह जाएंगी आंखें, नहीं भूल पाएंगे कहानी, सस्पेंस से है भरपूर

155 मिनट की फिल्म का क्लाइमेक्स देख फटी रह जाएंगी आंखें, नहीं भूल पाएंगे कहानी, सस्पेंस से है भरपूर

 Published : May 13, 2026 06:33 am IST,  Updated : May 13, 2026 06:33 am IST

ओटीटी पर अपने साउथ की कई जबरदस्त क्राइम और एक्शन से भरपूर फिल्में देखी होंगी, लेकिन अगर आप कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जिसकी कहानी होश उड़ा दे तो हम आपको एक ऐसी धांसू फिल्म का नाम बताने वाले है, जिसकी कास्ट से लेकर क्लाइमेक्स तक आपके दिमाग में घूमती रहेगी।

raj b shetty toby- India TV Hindi
कहानी देख हिल जाएगा दिमाग Image Source : INSTAGRAM/@RAJBSHETTY

आजकल लोगों के बीच एक्शन और थ्रिलर से भरपूर कहानी देखने का क्रेज बढ़ता जा रहा है, जिसमें मारपीट, खून-खराबा और खतरनाक लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप ओटीटी पर कॉमेडी, हॉरर और रोमांटिक के अलावा कुछ धमाकेदार देखना चाहते हैं तो एक्शन-सस्पेंस से भरपूर साउथ की एक बेहतरीन फिल्म देख सकते हैं। आज हम जिस फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, वो 2023 में रिलीज हुई थी और ओटीटी पर आते ही तहलका मचा दिया था। ये फिल्म अपनी बेहतरीन कहानी के कारण काफी चर्चा में रही। इस फिल्म का क्लाइमेक्स देख आपके होश उड़ जाएंगे और अगर अपने एक बार इसे देखना शुरू किया तो अंत देखे बिना नहीं रह पाएंगे।

हर सीन है धमाकेदार

हम जिस एक्शन क्राइम-थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'टोबी' है। इसकी कहानी और एक्शन सीन्स बहुत जबरदस्त हैं, जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे। अग आप भी क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से लबालब फिल्म की तलाश में थे तो ये आप इस मूवी को देख सकते हैं। 2 घंटे 35 मिनट की इस साउथ क्राइम थ्रिलर फिल्म का हर एक्शन सीन इतना जबरदस्त है कि आपको अपनी पलकें छपकाने का मौका भी नहीं मिलेगा। फिल्म में राज बी शेट्टी ने लीड रोल निभाया है। ये फिल्म 2023 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी जो आप आज घर बैठ कभी भी देख सकते हैं।

7.2 रेटिंग वाली सस्पेंस-एक्शन से भरपूर फिल्म

इसकी कहानी टोबी नाम के एक किरदार पर इर्द-गिर्द घूमती है जो थोड़ा अड़ियल सा होता है। फिल्म का निर्देशन बेसिल अलचलक्कल ने किया है और इसकी कहानी स्टार राज बी. शेट्टी ने लिखी है। यह फिल्म एक ऐसे गूंगे इंसान की कहानी है, जो अपनी गोद ली हुई बेटी जेनी के लिए अपनी हिंसक जिंदगी को बदल देता है, लेकिन अंत हैरान करने वाला होता है। इसे IMDb पर 7.2 रेटिंग मिली है।

कहां देखें ये फिल्म

बता दें कि ओटीटी पर आप ये फिल्म सोनी लिव पर देख सकते हैं। इस फिल्म में राज बी. शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ संयुक्ता होर्नाड, चैत्रा जे. अचार और राज दीपक शेट्टी भी हैं।

ये भी पढ़ेंः 'धुरंधर' के जमील जमाली और ट्रैफिक पुलिस की मजेदार बातचीत वायरल, राकेश बेदी के रिएक्शन ने जीता दिल, बोले- चालान मत काट देना

सिद्धार्थ बोडके कौन हैं? 'स्कैम 3' में मिला लीड रोल, नासिक की तंग गलियों में बीता बचपन, 'दृश्यम 2' से बदली किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन