बॉलीवुड में अब लीड एक्टर के तौर पर नए हीरो की एंट्री होने वाली है, जो हंसल मेहता द्वारा निर्देशित 'स्कैम 3' में दिखाई देने वाला है। ये एक्टर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसका नाम सिद्धार्थ बोडके हैं। टीवी एक्टर के लिए बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखना उतना आसान नहीं है, जितना सुनने में लगता है। कई रिजेक्शन और कड़ी मेहनत के बाद एक अच्छा मौका मिलता है, जिस पर उनका पूरा करियर दांव पर लगा होता है। अगर दर्शकों को उनका काम पसंद आ जाए तो वह हिट, वरना फ्लॉप साबित हो जाते हैं। आज हम उसी एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जो कई टीवी शोज और थिएटर प्ले में नजर आ चुके हैं।
स्कैम 3 में नजर आए सिद्धार्थ बोडके
पिंकविला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के बाद खुद एक्टर सिद्धार्थ बोडके ने हिंट दी है कि वह जल्द ही 'स्कैम 3' में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हंसल मेहता की 'स्कैम 3' को लेकर लोगों के बीच अभी से जबरदस्त बज बना हुआ। खैर, अगर आप भी उनके बारे में और जानने के लिए इंटरनेट खंगाल रहे हैं तो यहां सिद्धार्थ बोडके के बारे में कुछ खास बातें बताई गई है।
सिद्धार्थ बोडके कौन हैं?
चाहे उनकी हालिया जबरदस्त परफॉर्मेंस हो या उनका लुक एक्टर सिद्धार्थ बोडके इस समय हर तरफ चर्चा का विषय बने हुए हैं। नासिक की तंग गलियों से लेकर 'दृश्यम 2' की ड्रामे से भरी दुनिया तक, सिद्धार्थ ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सिद्धार्थ बोडके मराठी और हिंदी टेलीविजन, थिएटर और हिंदी सिनेमा में अपने अलग-अलग तरह के काम की वजह से मशहूर हो गए हैं। वह आजकल अपने नए प्रोजेक्ट 'स्कैम 3' को लेकर काफी चर्चा में हैं, जिसे मशहूर डायरेक्टर हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है।
दृश्यम 2 से मिला सिद्धार्थ बोडके को बॉलीवुड में ब्रेक
सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में की थी और बहुत जल्द ही मराठी टीवी के पसंदीदा कलाकार बन गए। उन्हें 'तू अशी जवळी रहा' में और नील भट्ट के शो 'गुम है किसी के प्यार में' में एक सपोर्टिंग किरदार निभाने के लिए काफी पसंद किए गए। उन्हें बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दृश्यम 2' में डेविड ब्रैगांजा के किरदार से मिला। इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन और कई दूसरे बड़े कलाकार थे। इसके बाद वह कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल में नजर आए।
सिद्धार्थ बोडके की पत्नी कौन हैं?
एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने मशहूर मराठी टीवी एक्ट्रेस तितीक्षा तावड़े से शादी की है। इस कपल ने पारंपरिक महाराष्ट्रीयन तरीके से शादी की थी। 17 दिसंबर, 1993 को महाराष्ट्र में जन्मे सिद्धार्थ अभी 32 साल के हैं।
सिद्धार्थ बोडके का शानदार एक्टिंग करियर
काम की बात करें तो सिद्धार्थ को 'स्कैम 3' सीरीज में लीड रोल निभाने के लिए चुना गया है। पिंकविला ने बताया, 'मेकर्स पिछले कुछ महीनों से चुपचाप इस शो की तैयारी कर रहे हैं और सहारा गाथा पर आधारित इस कहानी को बड़े पैमाने पर दिखाने के लिए उन्होंने काफी रिसर्च की है।' इस बार, कहानी एक भारतीय बिजनेसमैन स्वर्गीय सुब्रत रॉय के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिन्होंने 1978 में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की थी।
ये भी पढे़ं-
Cannes 2026 से आलिया भट्ट का पहला लुक वायरल, फ्लोरल गाउन में ढाया कहर, प्रिंसेस बन जीता दिल