1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 20 साल की उम्र ऐसी दिखती थीं 'भाबीजी घर पर हैं' की अम्मा जी, ग्लैमरस अदाएं देख चौंधिया जाएंगी आंखें

20 साल की उम्र ऐसी दिखती थीं 'भाबीजी घर पर हैं' की अम्मा जी, ग्लैमरस अदाएं देख चौंधिया जाएंगी आंखें

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 01, 2024 12:30 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 12:30 pm IST

'भाबी जी घर पर हैं' टीवी का पॉपुलर शो है। इस शो में एक किरदार अम्मा जी का है, जिसे सोमा राठौर ने निभाया है। शो में सोमा गांव के परिवेश वाली घरेलू महिला के किरदार में हैं। सालों पहले सोमा काफी फिट थीं और अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत लेती थीं।

Sona Rathor- India TV Hindi
सोमा राठौर। Image Source : INSTAGRAM

'भाबी जी घर पर हैं' टीवी का सबसे पसंद किया जाने वाला शो रहा है। इस टीवी शो को लोग देखना काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि इसके किरदार भी काफी पॉपुलर हैं, फिर चाहे वो तिवारी जी हों या मोगी मेम या अंगूरी भीभी। हर किरदार को दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला है। इन्ही किरदारों में से एक है अम्मा जी का किरदार। इस किरदार को एक्ट्रेस सोमा राठौर ने निभाया है। सोमा तिवारी जी की मां के रोल में है, जो कि गांव के परिवेश की एक शख्त महिला है। अम्मा जी का किरादर अपनी बहू को बेहद प्यार करता है और बेटे पर सारी भड़ास निकालता है। हमेशा सीधे पल्ले वाली साड़ी में ही अम्मा जी का किरदार दिखाया गया है, लेकिन रियल लाइफ में 'भाबी जी घर पर हैं' की अम्मा जी काफी ग्लैमरस रही हैं। 

वायरल हुई थीं तस्वीरें

जी हां, टीवी के छोटे पर्दे पर गोल मटोल सी देसी अंदाज में नजर आने वाली अम्मा जी अपनी अदाओं से एक जमाने में लोगों का दिल जीतती रही हैं। सोमा राठौर काफी फिट हुआ करती थीं। इतना ही नहीं वो मॉडलिंग भी करती थीं। साल 2021में सोमा राठौर ने अपने इसी अंदाज की झलक दुनिया को दिखाई थी। ये तस्वीरें काफी वायरल हुईं और लोग अपनी आंखों देखी पर भी यकीन नहीं कर सके थे। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा था कि कभी सोमा रठौर इतनी फिट भी हुआ करती थीं। फोटोज में सोमा बेहद स्टाइलिश डीवा जैसे पोज देती दिख रही हैं। डेनिम शॉर्ट्स, स्पेगिटी टॉप पहने वो किलर पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई यही कहेगा कि सोमा तो काफी स्टाइलिश थीं। 

Soma rathor
Image Source : INSTAGRAMसोमा राठौर।

'लापतागंज' से मिली पहचान

बता दें कि सोमा राठौर ने साल 2009 से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वो 'लापतागंज' में मिर्चा का रोल करते नजर आईं। सोमा की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। मॉडलिंग के दिनों की फोटो को दिखाने के बाद एक्ट्रेस ने बताया था कि जब ये तस्वीर ली गई तो वो सिर्फ 20 साल की थी और उनका वजन 52 किलो था। वो एक्टिंग की दुनिया में कदम जमाने की कोशिश में लगी हुई थीं और उसी के लिए ये फोटोशूट कराया था। ये उनका पहला फोटोशूट था। 'भाबी जी घर पर हैं' में अम्मा जी की तरह ही 'जीजा जी छत पर हैं' में करुणा बंसल का रोल भी खूब पसंद किया गया और इन्हीं रोल्स ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर बना दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन