1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bhabiji Ghar Par Hain: क्या फिर बदलेंगी 'गोरी मेम'? नेहा पेंडसे की जगह लेंगी 'गंदी बात' की ये अभिनेत्री?

Bhabiji Ghar Par Hain: क्या फिर बदलेंगी 'गोरी मेम'? नेहा पेंडसे की जगह लेंगी 'गंदी बात' की ये अभिनेत्री?

 Published : Feb 08, 2022 11:36 am IST,  Updated : Feb 08, 2022 12:18 pm IST

सौम्या टंडन के शो को छोड़ने के बाद फ्लोरा सैनी के लिए यह रोल ऑफर किया गया था लेकिन उस वक्त उन्होंने मना कर दिया था।

Bhabiji Ghar Par Hain- India TV Hindi
Bhabiji Ghar Par Hain Image Source : INSTAGRAM/ISTANNEHHA

Highlights

  • सौम्या टंडन के बाद नेहा पेंडसे ने इस किरदार को निभाया था
  • सौम्या टंडन के बाद फ्लोरा को रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था

मशहूर टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में 'अनीता भाभी' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा पेंडसे ने शो को अलविदा कह दिया है। यह दूसरी बार है जब सीरियल के लीड फीमेल किरदार 'गोरी मेम' के नाम से मशहूर इस किरदार का चेहरा बदल रहा है। ऐसी खबरें हैं कि नेहा पेंडसे की जगह फ्लोरा सैनी को अप्रोच किया गया है। 

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स 'अनीता भाभी' के किरदार को निभाने के लिए फ्लोरा सैनी के संपर्क में हैं। सब कुछ ठीक रहा तो नेहा पेंडसे की जगह फ्लोरा यह किरदार निभा सकती हैं।

ऐसा बताया जाता है कि सौम्या टंडन के शो को छोड़ने के बाद फ्लोरा सैनी के लिए यह रोल ऑफर किया गया था लेकिन उस वक्त उन्होंने मना कर दिया था। तब यह रोल नेहा पेंडसे की ऑफर किया गया।

अब मेकर्स ने एक बार फिर से फ्लोरा को ओर रुख किया है। फ्लोरा कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होने दबंग 2, बेगम जान और स्त्री जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्हें ऑल्ट बालाजी की सीरीज गंदी बाद में अभिनय करने के लिए भी जाना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन